Edited By Vijay Jain
देश के चार राज्यों की एक लोकसभा और पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज सुबह से मतदान जारी है. Credit: AI
देश में एक लोकसभा और पांच विधानसभा सीटों पर मंगलवार को हुए उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो गया. असम की नगांव लोकसभा सीट के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी की कुल पांच विधानसभा सीटों पर वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान खत्म होने के बाद सभी सीटों के अंतिम आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसमें मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिला.
तमिलनाडु की मदुरांतकम विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 85.98 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. वहीं, पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर भी 80.81 फीसदी वोटिंग हुई. पश्चिम बंगाल की बहुचर्चित नंदीग्राम सीट पर 80.69 फीसदी और रेजीनगर सीट पर 79.90 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले. तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर 80.30 फीसदी मतदान हुआ. इसके अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर 76.16 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें देखी गईं. खासकर ग्रामीण इलाकों और महिला मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा जोश नजर आया. मतदान संपन्न होने के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो चुकी है. सभी सीटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और मतदान प्रक्रिया बिना किसी बड़ी रुकावट के संपन्न हुई.
सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में खाली पड़ी सीटों पर भी उपचुनाव के तहत वोटिंग जारी है. दोपहर 3:30 बजे तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार विभिन्न सीटों पर मतदान की स्थिति इस प्रकार रही:
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदनयकबार प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर अपना वोट डाला. विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों ही सीटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. नियम के मुताबिक, दो जगहों से जीतने के बाद किसी एक सीट से इस्तीफा देना जरूरी होता है.
#WATCH | West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari cast his vote for Nandigram Assembly by-election, at Polling Station 79, Nandanayakbar Primary School. The Nandigram Assembly seat fell vacant after CM Adhikari, who won from both Bhabanipur and Nandigram in the Assembly election, resigned as a Nandigram MLA.
असम की एकमात्र नगांव लोकसभा सीट पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां दोपहर 1:30 बजे तक 56.35 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर भी लोग बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं और यहां 56.27 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है. तमिलनाडु की दोनों विधानसभा सीटों पर भी मतदान की रफ्तार काफी अच्छी है. धारापुरम विधानसभा सीट पर दोपहर 1:30 बजे तक 56.09 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि मदुरांतकम विधानसभा सीट पर 55.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई, जब आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को पुलिस ने उनके दफ्तर से हिरासत में ले लिया. बेलडांगा के एसडीपीओ आनंदजीत होरे ने बताया कि कानून का उल्लंघन करने के चलते यह कार्रवाई की गई है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले कबीर ने पुलिस पर मतदान प्रक्रिया प्रभावित करने का आरोप लगाया था.
असम की नगांव लोकसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक 56.35 प्रतिशत मतदान हो चुका था. यहां भाजपा के देबाशीष शर्मा, कांग्रेस की सिबामोनी बोरा और एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.
उधर, तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर सुबह 11 बजे तक 37.28% और मदुरंतकम में 35.55% मतदान दर्ज किया गया. तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक (AIADMK) उम्मीदवार भानुमति ने प्रतिद्वंद्वी पार्टी टीवीके (TVK) पर पैसे और तोहफे बांटने के आरोप लगाए हैं. सभी सीटों पर मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301