गुरुग्राम में आज 'सेवा ज्योति यात्रा' का भव्य आयोजन: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि, सीएम सैनी करे… – Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आज ‘विकसित भारत संकल्प सभा – सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस समारोह में देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश और प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में, इसके समापन पर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक विशेष ‘मशाल यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में न केवल गुरुग्राम, बल्कि पड़ोसी जिलों फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर से भी भारी संख्या में जनभागीदारी देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम की तैयारियां पूरी
कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने स्टेज मैनेजमेंट, सुरक्षा प्रबंध, पब्लिक मूवमेंट, पार्किंग व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा की समीक्षा की। डीसी उत्तम सिंह ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान अन्य जिलों से आने वाले प्रतिभागियों और आम जनता को प्रवेश व निकास के समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गुरुग्राम दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जिलाधीश उत्तम सिंह ने धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए आज पूरे गुरुग्राम जिले में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और किसी भी प्रकार के मानव रहित हवाई वाहनों के उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
यह प्रतिबंध केवल सरकारी और आधिकारिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों पर लागू नहीं होगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News