वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के प्रसूति तंत्र विभाग की ओर तीन दिवसीय प्रसूतिकॉन-2.0 बुधवार से शुरू हुआ। पहले दिन कार्याशाला में आधुनिक शल्य चिकित्सा पद्धतियों के साथ आयुर्वेद की पारंपरिक चिकित्सीय विधियों का समन्वय देखने को मिला।
कार्यशाला में चार प्रमुख व्यावहारिक सत्र हुए, जिनमें दो प्रत्यक्ष शल्य चिकित्सा प्रदर्शन शामिल रहे। सर सुंदरलाल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर से केएन उडुपा सभागार में सर्जरी का सीधा प्रसारण किया गया। करीब 230 प्रतिभागियों ने लाइव सर्जरी देखा और शल्य दल से सीधे अकादमिक संवाद किये। पहले लाइव प्रदर्शन में बड़े गर्भाशीय फाइब्रॉइड के मामले में लैप्रोस्कोपिक टोटल एब्डॉमिनल हिस्टेरेक्टॉमी की गई। सर्जरी डॉ. मंदार रानाडे और डॉ. आशीष कुमार सिंह ने की, जबकि डॉ. शिल्पी सिंह ने सहयोग किया।
दूसरे प्रदर्शन में गर्भाशय प्रोलैप्स के मामले में वैजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी की गई। इसे डॉ. प्रेमराज खैरनार ने किया और डॉ. भगवान कराले तथा डॉ. शिखा सिंह ने सहयोग किया। वहीं गुरुवार को स्वतंत्रता भवन में कार्यशाला का कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी उद्घाटन करेंगे। आयोजन समिति में प्रो. दीपा मिश्रा, प्रो. सुनीता सुमन, प्रो. विश्वेश बी. एन., प्रो. अनुराधा रॉय, डॉ. प्रीति चौहान और डॉ. शिखा सिंह, डॉ. रमन सिंह, प्रो. लक्ष्मण सिंह, प्रो. शिव जी गुप्ता, डॉ. प्रदीप मुसले शामिल हैं।
हैंड्स ऑन सत्र भी हुए आयुर्वेद पर आधारित दो हैंड्स-ऑन सत्र भी हुए। अग्निकर्म और विद्धकर्म चिकित्सा की तकनीकों का प्रदर्शन पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. पुलक कांति कर ने किया, जिसमें डॉ. संजीब कलसा ने सहयोग किया। मर्म चिकित्सा सत्र प्रो. सुनील जोशी, पूर्व कुलपति, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय एवं प्रख्यात शल्य चिकित्सक ने संचालित किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play