Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महाराज अग्रसेन की जयंती पर मारवाड़ी समाज मेधावियों का सम्मान करेगा। समाज के ऐसे बालक-बालिका जो आर्थिक कारणों से पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं, उनकी पढ़ाई का जिम्मा भी उठाएगा। यह निर्णय बुधवार को लक्सा रोड स्थित मारवाड़ी समाज भवन में हुई बैठक में किया गया। अनूप सराफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि 11 अक्तूबर को अग्रसेन जयंती पर समारोह का आयोजन होगा। संस्था के प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि समाज के गरीब बच्चे, जो फीस के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उनकी व्यवस्था समाज कराएगा। विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उत्तीर्ण होने वाले युवक-युवतियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी सम्मानित किए जाएंगे। बैठक में संस्था के संरक्षक मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, दीपक बजाज, प्रदीप तुलस्यान, राम बूबना, अजय यादुका, हेमदेव अग्रवाल, श्रीनारायण खेमका, दीपक तोदी, श्याम सुंदर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन सुरेश तुलस्यान ने किया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play