भारत-वेस्टइंडीज टी-20; दोनों टीम आज करेगी प्रैक्टिस: कल शाम 7 बजे शुरू होगा मैच, स्टेडियम पहुंचने के लिए रू… – Dainik Bhaskar

महेंद्र सिंह धौनी के शहर में कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। जेएससीए स्टेडियम में मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारत पहला मैच आठ विकेट से जीत चुका है। टीम इंडिया की नजर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी।
मैच के लिए बुधवार को दोनों टीमें रांची पहुंचीं। आज दोनों टीमें जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। दोनों टीमों को करीब तीन-तीन घंटे का अभ्यास स्लॉट दिया गया है। मैच में झारखंड टीम के कप्तान इशान किशन और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
ओस से दूसरी पारी में स्पिनरों की बढ़ेगी परेशानी
रांची में रात के समय नमी बढ़ने से मैदान पर ओस गिरने की संभावना है। ओस ज्यादा रही तो दूसरी पारी में स्पिनरों को गेंद पकड़ने में परेशानी हो सकती है। इसका फायदा बल्लेबाजों को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 9 अक्तूबर को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच रांची में मध्यम बारिश हो सकती है। इस समय स्टेडियम में प्रवेश के लिए लाइन में लगे दर्शकों को परेशानी हो सकती है। शाम 7 बजे के बाद मैच के दौरान बारिश की संभावना कम है। हालांकि, बूंदाबांदी हो सकती है।
टिकट के गेट के अनुसार तय होगा पार्किंग रूट
मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। हजारों दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। दर्शकों को टिकट पर दिए गेट के अनुसार पार्किंग स्थल चुनना होगा। धुर्वा गोलचक्कर की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए साउथ और ईस्ट गेट का रूट रहेगा। मियां मार्केट, जवाहर पार्किंग और धुर्वा गोलचक्कर मैदान में वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
जगन्नाथपुर मंदिर की ओर से आने वाले दर्शक नॉर्थ और वेस्ट गेट की तरफ जाएंगे। शहीद मैदान समेत निर्धारित पार्किंग का उपयोग करना होगा। शाखा बागान की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए शाखा बागान और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आसपास पार्किंग रहेगी। अन्य पार्किंग में हेलिपैड, सेंट थॉमस स्कूल, डीएवी धुर्वा शामिल हैं। पार्किंग के बाद दर्शकों को पैदल संबंधित गेट तक जाना होगा।
वीआईपी रूट पर सामान्य वाहनों की रोक
वीआईपी और खिलाड़ियों के लिए अलग रूट रहेगा। इस मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खाली रखना होगा। शालीमार चौक से नॉर्थ गेट तक सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेंद्र चौक, मेकन चौक, एजी मोड़, पीएस मोड़, आइलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेंद्र मांझी चौक, कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक के बीच मालवाहक व सवारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6 बजे से मैच खत्म होने तक वर्जित रहेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News