LIVE: तीसरे दिन बड़े प्रदर्शन की तैयारी, लंच पर जुटा विपक्ष; दिल्ली में पुलिस अलर्ट, National Hindi News – Hindustan

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन के विपक्षी नेता कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध की रणनीति तय करने के लिए दोपहर की बैठक में जुट रहे हैं। नेताओं के पहुंचने से पहले ही इलाके में भारी सुरक्षा कर दी गई है और पुलिस ने बैरिकेड लगाकर घेराबंदी कर दी है। मौके पर बसें खड़ी होने से जंतर-मंतर, राजघाट या चुनाव आयोग की ओर मार्च की अटकलें भी तेज हो गई हैं। कांग्रेस प्रदर्शन से जुड़े हर पल की जानकारी के लिए पढ़ते रहिए लाइव कॉपी…
तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी कनॉट प्लेस पहुंचे। वे राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की बुलाई विपक्षी सांसदों की दूसरी बैठक में शामिल होने आए हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कनॉट प्लेस पहुंच गए हैं। वे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से मोएट्स रेस्टोरेंट में आयोजित लंच बैठक में शामिल होने के लिए आए हैं।
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि पार्टी प्रमुख ने आज सभी सांसदों को लंच पर बुलाया है। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा। शुक्ला ने आगे कहा कि यह अब जन आंदोलन बन गया है। यह आंदोलन इतना बड़ा हो जाएगा कि सरकार हिल जाएगी।
पवन खेड़ा बोले- एजेंडा नहीं बदला है
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि एजेंडा नहीं बदला है। एजेंडा वही है कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा और ऐसा होगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ इंडिया गठबंधन की मांग नहीं है, बल्कि पूरे देश की मांग है। खेड़ा ने कहा कि इंडिया ब्लॉक भारत की इस मांग के लिए सड़कों पर है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे कनॉट प्लेस पहुंच गए हैं। वे यहां विपक्षी सांसदों की दूसरी लंच बैठक में शामिल होने आए हैं।
दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान बड़ी संख्या में तैनात हैं। इनमें महिला कर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने बैठक स्थल के बाहर बैरिकेड लगा दिए हैं और चारों तरफ घेराबंदी कर दी है, ताकि कोई भी अनियोजित मार्च या भीड़ अचानक आगे न बढ़ सके। सुरक्षा बलों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि स्थिति को काबू में रखा जाए और कानून-व्यवस्था बिगड़ने न दी जाए।
वरिष्ठ नेताओं के आने से पहले यूथ कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए। उन्होंने नारेबाजी की और कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अपने नेताओं के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर मार्च में भी शामिल होंगे।
बैठक स्थल के पास कई बसें खड़ी देखी गईं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सांसद और कार्यकर्ता बैठक के बाद किसी मार्च की तैयारी में हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, पिछली बार हिरासत में लिए जाने के बाद भी विपक्ष जंतर-मंतर, राजघाट या चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च करने की संभावना तलाश रहा है। पुलिस इन तीनों रास्तों पर नजर रखे हुए है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।
इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी समेत इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। चर्चा का मुख्य मुद्दा कथित वोट चोरी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की आगे की रूपरेखा तय करना है।
विपक्षी दलों का आरोप है कि हाल के चुनावों में मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। उनका कहना है कि इन सवालों के जवाब चुनाव आयोग को देने चाहिए। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान इस बात पर है कि बैठक शांतिपूर्ण रहे और कोई भी मार्च बिना अनुमति के न निकाले।
हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि दोपहर की बैठक के बाद नेता सीधे संसद या अपने-अपने दफ्तर लौटेंगे, या फिर किसी प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़ेंगे। पुलिस और प्रशासन दोनों ही संभावनाओं के लिए तैयार बताए जा रहे हैं। बैठक के नतीजे और आगे की रणनीति का ऐलान दोपहर बाद होने की संभावना है।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News