Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा निवासी युवक जसीम अख्तर और लोदना निवासी उसके दोस्त अजय पासवान से कतर में नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 1 लाख 44 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों युवकों ने मामले की लिखित शिकायत जोड़ापोखर थाना में की है। शिकायत में जसीम ने आरोप लगाया है कि जामाडोबा बड़कीटांड़ निवासी मो अख्तर ने झांसा देकर उससे अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन 50 हजार रुपये तथा नकद 20 हजार रुपये लिए। वहीं, उसके दोस्त अजय पासवान से भी विभिन्न खातों में ऑनलाइन 44 हजार रुपये और नगद 30 हजार रुपये लिए गए।
इसके बाद फर्जी वीजा और टिकट उपलब्ध कराया गया। बाद में ठगी होने का पता चला तो उन्होंने संबंधित व्यक्ति से फोन पर रुपये वापस मांगा। इसके बाद झूठे मुकदमे में फंसाने और मारपीट करने की धमकी दी गई। मामले पुलिस ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play