Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में केनाल मोड़ से नगर परिषद क्षेत्र तक केनाल किनारे उगी झाड़ियों की नगर परिषद की ओर से सफाई कराई गई। बारिश के बाद केनाल के दोनों किनारों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आने से रास्ता संकीर्ण हो गया था। इससे इस मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। झाड़ियों के कारण राहगीरों को रास्ते से गुजरने में परेशानी के साथ-साथ सांप-बिच्छू का भी डर बना रहता था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद वार्ड पार्षद लीला प्रसाद ने नगर परिषद के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद नगर परिषद की ओर से जेसीबी लगाकर केनाल किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराई गई।सफाई के बाद राहगीरों को राहत : केनाल किनारे झाड़ियों की सफाई होने से अब राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि समय-समय पर केनाल किनारे उगने वाली झाड़ियों की सफाई होती रहे तो लोगों को परेशानी नहीं होगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play