Dhanbad News: हिंदी पखवाड़ा के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित – Hindustan

Dhanbad News: बरोरा क्षेत्रीय सभागार में बुधवार को हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। हिंदी ज्ञान व निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों तथा संस्कार ज्ञानपीठ पीयूष विहार हरिणा और डीएवी बरोरा के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक किशोर कुमार सिंह ने कार्यालयी कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता में विद्याधर पांडेय, गुड़िया कुमारी, निरंजन रजक, कुलदीप गोप, अभिषेक कुमार, प्रसन्नजीत मंडल व दीपक कुमार सिंह तथा निबंध प्रतियोगिता में गुड़िया कुमारी, रवि कुमार, कुलदीप गोप, सचिन कुमार, अजित कुमार प्रसाद, निरंजन रजक व प्रसन्नजीत मंडल विजेता रहे।संस्कार
ज्ञानपीठ के ध्रुव महतो, पंकज सिंह यादव, महेश मंडल, नुपुर कुमारी व रौली कुमारी तथा डीएवी बरोरा के आराध्य भट्टाचार्य, अर्पित रंजन व संपूर्णा कुमारी चौरसिया को भी सम्मानित किया गया। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन अविराज शेखर, वरीय प्रबंधक मानव संसाधन सोरेम संजोय सिंह, प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य, संस्कार ज्ञानपीठ के निदेशक मुकेश कुमार राय व डीएवी के प्रतिनिधि अमिताभ उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News