Feedback
सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज, यानी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
शनिवार सुबह 6:00 बजे से 30 प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन और पाबंदियां लागू रह सकती हैं. इनमें शंकर रोड गोल चक्कर (वंदे मातरम् ‘टी’ पॉइंट से नई दिल्ली की ओर), धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां गोल चक्कर समेत कई इलाके शामिल हैं.
ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) या एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि किसी तरह की देरी से बचा जा सके.
इसके साथ ही लोगों से कहा गया है कि बिना जरूरत के यात्रा करने से बचें. सड़कों पर ट्रैफिक की पाबंदियों और डायवर्जन को स्थिति के आधार पर ही नियंत्रित किया जाएगा और परिस्थिति के अनुसार इनमें ढील दी जा सकती है.
इन रास्तों पर प्रभावित रहेगा ट्रैफिक
बता दें, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते शुक्रवार शाम कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था. दिल्ली से नोएडा जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग पर लंबा जाम देखने को मिला. सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच वाहन रेंगते नजर आए. वहीं, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थी. सरहौल बॉर्डर पर हजारों वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे दिल्ली जाने वाले और नौकरी से घर जा रहे लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू