23 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर बरुदाह और सिकटी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा – Dainik Bhaskar

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 23.100 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। यह कार्रवाई 52वीं वाहिनी, एसएसबी, अररिया के कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देश पर हुई।
कैम्प कमांडर उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया, गश्ती दल सीमा स्तंभ 164 के पास बरुदाह के सरदार टोला में निगरानी कर रहा था। दोपहर 3:40 बजे नेपाल से एक युवक सिर पर दो बोरे रखकर भारत आता दिखा।
युवक बोरे फेंककर भागने लगा। जवानों और पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ा। तलाशी में शराब मिली।
गिरफ्तार युवक की पहचान अररिया के सिकटी थाना क्षेत्र के बरुदाह निवासी कन्हैया कुमार मंडल है। आरोपी और शराब सिकटी थाना पुलिस को सौंपे गए।
एसएसबी से सहायक उप निरीक्षक मुनुरंजन दत्ता, आरक्षी मुकेश कुमार, संदीप कन्नौजिया शामिल थे। बिहार पुलिस से उप निरीक्षक विनोद कुमार, बीएचजी शंकर कुमार राठौर और बीएचजी मो. मकबूल भी शामिल थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News