Feedback
मंडी हाउस से जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्ते बंद
अपने माता-पिता के पास आए थे ध्रुव राठी, वहीं से लिए गए हिरासत में
‘प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे लोगों को रोककर समझाया जा रहा’
दक्षिणी जिले समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम- डीसीपी अनंत मित्तल
CJP Protest: जंतर-मंतर पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस का एक्शन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी
बॉडी कैमरे लगाकर प्रदर्शन के बीच तैनात होंगे दिल्ली पुलिस के जवान
CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हुए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके
Delhi CJP Protest: इन रास्तों पर आज डायवर्जन
CJP Protest: संसद मार्ग इलाके में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
CJP Protest Delhi: अप्सरा बॉर्डर पर भी सुरक्षा बल की तैनाती
CJP Protest: टिकरी बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी
Delhi CJP Protest: CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, गाजीपुर बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड्स
Delhi CJP Protest Live Update: दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट की अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारी यहां पहुंच रहे हैं. सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके भी दिल्ली पहुंच गए हैं. वहीं जंतर-मंतर पर पुलिस का एक्शन जारी है और करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. ध्रुव राठी भी हिरासत में हैं और सीजेपी की लीगल हेड रत्ना को भी पुलिस ने डिटेन किया है.
कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से हो रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के गेट कल से ही बंद कर दिए गए थे जो आज शाम छह बजे तक बंद रहेंगे. DMRC की ओर से इसकी जानकारी दी गई है.
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले अपने बयान में कहा था कि, ‘CJP की ओर से आवेदन 7 अक्टूबर को मिला, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को होना है. यानी आवेदन देने की तय समयसीमा का पालन नहीं हुआ. पुलिस ने पहले हुए प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन को भी फैसले की वजह बताया है. नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है. पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’
CJP प्रोटेस्ट को लेकर देश की राजधानी दिल्ली और अन्य जगहों पर क्या कुछ चल रहा है, जानने के लिए Live Update यहां देखते रहें.
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी इंडिया गठबंधन और CJP पर तीखा हमला बोला है. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने राहुल गांधी और CJP पर देश को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया. नितिन नवीन ने यह भी दावा किया कि ये सब विदेशी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा है.
नितिन नवीन ने कहा, ‘आज देश में एक बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है. जिस देश में 140 करोड़ लोग शांति और सद्भाव के साथ रह रहे हैं और मिलकर भारत के विकास में योगदान दे रहे हैं, उस देश को अस्थिर करने के प्रयास हो रहे हैं.’
मंडी हाउस गोल चक्कर पर भी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. यहां से जंतर-मंतर की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों और गलियों को बंद कर दिया गया है. केवल उन्हीं लोगों को आगे जाने दिया जा रहा है, जिनके पास वहां जाने का उचित कारण और वैध पहचान पत्र है. फिरोजशाह रोड, बाराखंबा रोड और कनॉट प्लेस तथा जंतर-मंतर की ओर जाने वाले अन्य रास्तों पर भी आवाजाही रोक दी गई है.
कनॉट प्लेस इलाके में डीसीपी सचिन शर्मा ने पुलिस बल के साथ मार्च किया. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जुट रहे लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है. संदिग्ध प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया जा रहा है.
ITO और मंडी हाउस से सामने आए दृश्यों में पुलिस की सख्त चेकिंग, बैरिकेडिंग और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई देखी जा सकती है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मध्य दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों पर पुलिस वाहनों की सघन जांच कर रही है. ITO और मंडी हाउस इलाके में कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है. इसके चलते ITO पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है. वहीं, मंडी हाउस से जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है.
मध्य दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है. जांच के बाद ही लोगों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है. सरकारी कर्मचारियों को भी अपना पहचान पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है.
ITO इलाके में कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है.
Input- पीयूष मिश्रा
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम को डिटेंशन सेंटर बना दिया गया है, जहाँ अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिए गए लोगों को लाया जा रहा है. पहले भी आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को यहां लाकर रखा गया था. स्टेडियम में भारी पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और पुलिस के आला अधिकारी तैनात हैं. यह सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर माना जा रहा है, जिसमें मुख्य आरोपियों को रखा जाता है. अभी तक दो गाड़ियाँ हिरासत में लिए लोगों को यहां लाकर पहुंच चुकी हैं और यह सिलसिला जारी है.
Report- हर्षित मिश्रा
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56, केंद्रीय विहार इलाके से हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने माता-पिता के पास आया है, जो हाल ही में दुबई से लौटे थे. दिल्ली पुलिस ने ये जानकारी गुड़गांव पुलिस के साथ साझा की, जिसके बाद संयुक्त टीम ने देर रात रेड कर उसे हिरासत में लिया.
Report- नीरज वशिष्ठ
अभिजीत दिपके IGI एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने सुबह ही मुंबई से फ्लाइट ली थी. दिपके ने ही 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था. इससे पहले ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया है. सीजेपी की लीगल टीम हेड रत्ना को भी हिरासत में लिया गया.
यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया है. सुबह 8 बजे पुलिस ने यह कार्रवाई की है. हालांकि, उन्हें हिरासत में लेने की वजह और मामले से जुड़ी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है. गुरुवार को ध्रुव राठी बेंगलुरु में एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पहुंचे थे. बता दें, शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने यह कार्रवाई की है. गौरतलब है कि शुक्रवार को ध्रुव राठी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी.
पूरी खबर यहां पढ़ें- यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, गुरुग्राम में पुलिस का बड़ा एक्शन
दक्षिणी दिल्ली में सुरक्षा इंतजामों को लेकर डीसीपी ने बताया कि सीमाओं पर जांच काफी सख्त कर दी गई है. जिन संगठनों ने प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है, उनके सदस्यों की पहचान कर उन्हें रोकने और समझाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता से भी सहयोग की अपील कर रही है. दिल्ली में किसी भी अनधिकृत जमावड़े या अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दक्षिणी जिले समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. अंतरराज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस जांच के जरिए अनधिकृत लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक रही है.
डीसीपी अनंत मित्तल ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से गुजरे. विभिन्न सीमाओं पर करीब 12 पुलिस पिकेट बनाए गए हैं. इसके अलावा जिले के भीतर भी कई जगह पुलिस पिकेट लगाए गए हैं और बाहरी पुलिस चौकियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.’
दिल्ली के होटल ली मेरिडियन के पास स्थित गोल चक्कर पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. यहां दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी तैनात हैं.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जुटने लगे कुछ प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party (CJP) protest here. https://t.co/QqZtF4Jswd
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रेलवे स्टेशन पर दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की तैनाती की गई है. सुरक्षाकर्मी स्टेशन परिसर में मार्च कर रहे हैं. इसके अलावा ड्रोन के जरिए भी पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है.
दिल्ली पुलिस के जवानों की वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों की खासियत यह है कि ये अंधेरे में भी काम करते हैं और घटनाओं को रिकॉर्ड कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस के एक जवान ने बताया, ‘ये बॉडी कैमरे हमारी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हैं. धक्का-मुक्की या हाथापाई जैसी स्थिति में दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए जाते हैं. ऐसे में इन कैमरों की रिकॉर्डिंग से यह स्पष्ट हो सकेगा कि हमने किसी के साथ कुछ किया है या नहीं. ये कैमरे हर गतिविधि को रिकॉर्ड करेंगे.’
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर ट्रेनों के रद्द होने और सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच बीजेपी नेता दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी है. कोलकाता में उन्होंने कहा कि दिल्ली में अशांति पैदा करने की कोशिशों से आम जनता को परेशानी हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहले से इंतजाम किए हैं.
दिलीप घोष ने कहा, ‘सरकार ने पहले से व्यवस्था की है, ताकि दिल्ली के निवासियों समेत आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और बाहर से आने वाले लोग कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा न कर सकें.’
उन्होंने आगे कहा, ‘भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हर किसी को विरोध प्रदर्शन के जरिए अपनी बात रखने का अधिकार है. किसी को भी प्रदर्शन करने से नहीं रोका गया है. हालांकि, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों को रोकना जरूरी है.’
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है. वहीं इसी बीच आशुतोष रांका ने Insta पर एक फोटो पोस्ट की है औऱ लिखा है कि ‘कुछ घंटों में दिल्ली में मिलते हैं.’
A post shared by Ashutosh Ranka (@ashutosh_ranka)
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके अलावा 45 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास को लेकर प्रतिबंध लगाए गए हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं. दीपके मुंबई के फोर सीजन्स होटल से मुंबई एयरपोर्ट के लिए निकले. CJP के एक पदाधिकारी के मुताबिक, उनके सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है.
सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज, यानी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते शुक्रवार शाम कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था. दिल्ली से नोएडा जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग पर लंबा जाम देखने को मिला. सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच वाहन रेंगते नजर आए. वहीं, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थी. सरहौल बॉर्डर पर हजारों वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे दिल्ली जाने वाले और नौकरी से घर जा रहे लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा.
शनिवार सुबह 6:00 बजे से 30 प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन और पाबंदियां लागू रह सकती हैं. इनमें शंकर रोड गोल चक्कर (वंदे मातरम् ‘टी’ पॉइंट से नई दिल्ली की ओर), धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां गोल चक्कर समेत कई इलाके शामिल हैं. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) या एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि किसी तरह की देरी से बचा जा सके.
CJP Delhi Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इस बीच संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन को लेकर अनाउंसमेंट किए जा रहे हैं.
#WATCH | Delhi: Announcements regarding today’s protest at Jantar Mantar are being made outside Parliament Street Police Station. https://t.co/rfVxB1ATIC
संभावित प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और संसद मार्ग इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही दोनों इलाकों में बैरिकेडिंग भी की गई है.
#WATCH | Delhi: Heavy security has been deployed, and barricades have been put up at the Jantar Mantar and Parliament Street areas ahead of the protest today. https://t.co/6yzKOiOw6b
CJP Protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के अप्सरा बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.
#WATCH | Delhi: Heavy security has been deployed at the Apsara Border ahead of the protest today at Jantar Mantar. https://t.co/qFpPItlupB
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
#WATCH | Delhi: Security arrangements have been tightened at the Tikri Border ahead of the protest today at Jantar Mantar. https://t.co/MRcmZnnTyT
Delhi CJP Protest:दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. प्रदर्शन से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही दिल्ली के पूर्वी हिस्से में स्थित गाजीपुर बॉर्डर पर भी बैरिकेड्स लगाए गए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू