BJP विधायक बने निर्मल अखाड़े में महामंडलेश्वर, किया पिंडदान, संतों की मौजूदगी में हुआ पट्टाभिषेक – Aaj Tak

Feedback
संगम नगरी प्रयागराज में लगे महाकुंभ में अखाड़े अपने-अपने महामंडलेश्वर और महंत बना रहे हैं. इसी सूची में अब पीलीभीत के BJP विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का नाम भी जुड़ गया है. निर्मल अखाड़े ने प्रवक्तानंद को अपना महामंडलेश्वर बनाया है. तमाम साधु-संतों ने चादर उठाकर प्रवक्तानंद को आशीर्वाद दिया. इसके अलावा, सबसे बड़े जूना अखाड़े ने भी 9 संतों को महामंडलेश्वर बनाया.
दरअसल, अक्रियधाम खमरिया पीलीभीत के पीठाधीश्वर स्वामी प्रवक्तानंद साल 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे और 2003 में उनके गुरु स्वामी अलकनंदा ने उनको दीक्षा दिलाई थी, तब से वह समाज सेवा के कार्य में लगे थे. प्रवक्तानंद बचपन अवस्था से ही यह संत परंपरा का निर्वाह कर रहे थे. रविवार को निर्मल अखाड़े ने उनको महामंडलेश्वर बना दिया.
वहीं, सबसे बड़े जूना अखाड़े ने भी 9 संतों को महामंडलेश्वर बनाया और उनकी चादरपोशी की गई. 
जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज ने अखाड़े के प्रसार और विस्तार के लिए श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में स्वामी विश्वेश्वर भारती, स्वामी अनंतानन्त आनन्दवन भारती महाराज, स्वामी बलराम पुरी महाराज, स्वामी आत्मवंदना गिरिजी, स्वामी विष्णु गिरि, स्वामी ऋषि भारती महाराज, स्वामी विश्वेश्वरी माता स्वामी वीरेन्दर गिरि और स्वामी मनोरमा गिरि महाराज का पट्टाभिषेक के साथ महामण्डलेश्वर पद पर नियुक्ति किया गया. सभी संतों ने महामंडलेश्वरों को आशीर्वाद दिया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News