वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स में की चौके-छक्कों की बारिश, गुरु गंभीर का रिएक्शन Viral – Aaj Tak

Feedback
वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में प्लेइंग-11 से बाहर रहे थे. अब शुक्रवार (9 अक्तूबर) को रांची में होने जा रहे दूसरे मुकाबले में भी उन्हें शायद ही मौका मिले. 15 वर्षीय वैभव भले ही अपने मौके का इंतजार कर रहे हों, लेकिन रांची में उन्होंने अपने बल्ले से ऐसा धमाल मचाया कि हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं. 
दूसरे टी20 मुकाबले से पहले अभ्यास सत्र में वैभव सूर्यवंशी ने जमकर लंबे शॉट्स लगाए और गेंदों को स्टैंड्स की ओर पहुंचाया. उनके इस आक्रामक अंदाज ने प्लेइंग-11 में जगह पाने की चर्चा को और तेज कर दिया है. वैभव की बल्लेबाजी देखने के लिए नेट्स के आसपास पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों की भीड़ जुट गई. युवा बल्लेबाज ने एक के बाद एक बड़े शॉट खेलकर अपनी ताकत दिखाई. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी वैभव की बैटिंग को एकटक निहारे रहे.
Vaibhav Sooryavanshi only dealing in sixes during practice session today at JSCA stadium, Ranchi! ☠️🔥🏏 – Head Coach Gautam Gambhir watching & Vaibhav smashing. 🥵 https://t.co/2UmwKIIYKO
भारतीय टीम ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया था. हालांकि, इस मैच में संजू सैमसन का बल्ला नहीं चला और वह सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके इस प्रदर्शन के बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में बदलाव की संभावना पर चर्चा होने लगी. दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी नेट्स में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बेखौफ शैली और बड़े शॉट लगाने की क्षमता उन्हें एक दिलचस्प विकल्प बनाती है. ऐसे में अगर टीम मैनेजमेंट बदलाव पर विचार करता है, तो वैभव के नाम पर भी चर्चा हो सकती है.
बैटिंग कोच ने प्लेइंग-11 पर क्या कहा?
भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी दूसरे टी20 से पहले प्लेइंग-11 को लेकर स्थिति साफ नहीं की. उन्होंने कहा कि टीम अभी तय नहीं हुई है और स्क्वॉड में शामिल हर खिलाड़ी के पास मौका है. कोटक ने कहा, ‘अभी टीम तय नहीं हुई है, इसलिए मुझे नहीं पता कि किसके खेलने की कितनी संभावना है. टीम में मौजूद हर खिलाड़ी के पास मौका है.’
सितांशु कोटक के इस बयान ने वैभव सूर्यवंशी के खेलने की संभावनाओं को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है. नेट्स में उनका प्रदर्शन भले ही चर्चा का विषय बन गया हो, लेकिन अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट को ही करना है. पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से आगे है और उसकी कोशिश जीत के साथ बढ़त को 2-0 करने की होगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News