Mahakumbh 2025 Live: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ में भाग लेने के लिए आज यानी सोमवार (27 जनवरी 2025) को संगन नगरी पहुंच चुके हैं.. गृह मंत्री गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में भी डुबकी लगाएंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘‘सम्पूर्ण विश्व को समानता और समरसता का संदेश देता सनातन धर्म का महासमागम, महाकुंभ केवल तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है. प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान व पूजन करने और पूज्य संतों से भेंट करने के लिए उत्साहित हूं.’’ गृह मंत्री के पुरी के शंकराचार्य और द्वारका के शंकराचार्य सहित कई संतों से मिलने की उम्मीद है. महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चलेगा.
हाल ही में अपने गुजरात दौरे के दौरान अमित शाह ने महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी लोगों से अनुरोध किया था कि वे महाकुंभ में जरूर शामिल हों. अमित शाह ने कहा था, “कुंभ हमें शांति और सौहार्द का संदेश देता है. कुंभ आपसे यह नहीं पूछता है कि आप धर्म, जाति या संप्रदाय से हैं. यह सभी लोगों को गले लगाता है।” गृह मंत्री ने इस बात पर जोर देते हुए कहा था कि जिस तरह एकता का संदेश कुंभ के जरिए दिया जाता है, वैसा संदेश दुनिया का कोई भी कार्यक्रम या समारोह नहीं देता है.
इसके साथ ही शाह ने गुजरात के युवाओं से भी अपील की थी कि वे महाकुंभ में जाकर दैवीय अनुभूति का आनंद लेने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि वे अब तक 9 बार महाकुंभ में जा चुके हैं और एक बार अर्धकुंभ में भी हिस्सा ले चुके हैं. 13 जनवरी को महाकुंभ मेला शुरू हो चुका है, जिसका समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान संग सम्पन्न होगा. इस खास मौके पर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं
गह मंत्री अमित शाह ने थोड़ी देर पहले एक्स पर पोस्ट कर कहा, “महाकुंभ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है. कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है. आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं.”
ICC चेयरमैन जय शाह अपने परिवार के साथ महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे. संगम नगरी पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया.
#WATCH उत्तर प्रदेश: ICC चेयरमैन जय शाह अपने परिवार के साथ महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे। pic.twitter.com/AAVWL9O3IB
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच चुके हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने उका स्वागत किया. आज गृह मंत्री संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे. वह महाकुंभ में कई संतों से भी मिलेंगे.
#WATCH केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
गृह मंत्री आज महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाएंगे। pic.twitter.com/auMTD11qGG