Lakhimpur Khiri News: ओयल। कस्बे के युवराज दत्त इण्टर कालेज ओयल में चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब बालक वर्ग में गोला तहसील को, जबकि बालिका वर्ग में लखीमपुर तहसील को प्राप्त हुआ। व्यक्तिगत ओवर ऑल चैंपियन का खिताब सीनियर बालक वर्ग में विनय कुमार निघासन तहसील, बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा यादव लखीमपुर तहसील को मिला। जबकि जूनियर वर्ग में अभय वर्मा गोला तहसील, बालिका वर्ग में शिफ़ा गोला तहसील व अम्बिका लखीमपुर तहसील रहे। इसमें प्रथम, द्वितीय स्थान पर विजयी खिलाड़ी अब जनपद लखीमपुर का प्रतिनिधित्व मंडलीय खेल रैली में करेंगे। जिसका आयोजन जनपद सीतापुर में 15-17 अक्टूबर 2026 के मध्य होगा।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए कहा कि जीत हार तो खेल का एक हिस्सा है, असल बात है प्रतिभाग करना और पूरी ताकत से जीतने की कोशिश करना। जनपदीय क्रीड़ा सचिव राम किशोर सैनी ने तीन दिन हुए कार्यक्रमों का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया।तिकड़ी कूद सीनियर बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर अविनाश, व रोमिल गोला तहसील, शीत सिंह लखीमपुर तहसील और बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा यादव लखीमपुर तहसील, साहिबा बानो गोला तहसील, शिवांकी देवी लखीमपुर तहसील रहे। भाला फेंक सीनियर बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर क्रमश: विनय कुमार निघासन तहसील, दीपक पलिया तहसील, सुभाष मितौली तहसील और बालिका वर्ग में रोहिणी देवी धौरहरा तहसील, प्रिया कश्यप पलिया तहसील, सीमा धौरहरा तहसील रहे।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play