Kishanganj News: नेपाल से भटक कर पांचगाछी गांव में पहुंचा नीलगाय – Hindustan

Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के पांचगाछी गांव में शुक्रवार की सुबह नेपाल से भटककर नीलगाय का एक बछड़ा पहुंच गया। गांव की गलियों में नीलगाय को कूदते देखकर ग्रामीणों में कौतूहल मच गया। देखते ही देखते आसपास के गांवों से भी लोग उसे देखने के लिए जुटने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह नीलगाय को सुरक्षित पकड़ा, जिसके बाद सूचना मिलने पर एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे और उसे अपने संरक्षण में ले लिया। जवानों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों के अनुसार, पांचगाछी गांव से सटे नेपाल के बूढ़ी कनकई नदी के किनारे इन दिनों नीलगाय समेत अन्य जंगली जानवरों के देखे जाने की सूचना मिल रही है।
आशंका जताई जा रही है कि रात के समय अपनी मां से बिछड़कर नीलगाय का बछड़ा भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया होगा। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों और एसएसबी जवानों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए नेपाल प्रहरी से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बछड़े को बूढ़ी कनकई नदी पार कराकर सुरक्षित रूप से नेपाल के जंगलों में छोड़ दिया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News