Bhagalpur News: चीख पुकार और जान बचाने की जद्दोजहद, प्रशासन ने भी मोर्चा संभाला – Hindustan

Bhagalpur News:

नवगछिया, निज संवाददाता। बाढ़ के दौरान जलसंसाधन विभाग और जिला प्रशासन युद्धस्तर पर बचाव कार्य कर राघोपुर काजीकोरैया रेलवे बांध को बचाया गया था। लेकिन जब बाढ़ का तांडव रुका तो अब कटाव ने इस इलाको को दहशतजदा कर दिया है। शुक्रवार देर शाम राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध के रेलवे टैगिंग बांध में भीषण कटाव शुरू हो गया। अफरा तफरी के माहौल में घटनाक्रम की जानकारी जल संसाधन के अफसर को जिला परिषद विजय कुमार मंडल ने दी। जिसके बाद जल संसाधन विभाग ने आनन-फानन में कटाव स्थल पर बचाव कार्य शुरु कराया गया। बांस बल्ला और बालू भरी बोरी एवं जिओ बैग कटाव स्थल पर डंप किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कटाव इतनी तेजी से शुरू हुआ कि देखते ही देखते ऐसा लगा कि पूरी जमीन ही धंस जाएगी। हालांकि लोगों का कहना है कि गंगा नदी का जलस्तर कम है इसलिए पानी फैलने से तबाही का खतरा कम है। फिलहाल पूरे रेलवे टैगिंग बांध के अस्तित्व पर भारी खतरा बन गया है। जल संसाधन विभाग की टीम के साथ पूरे गांव के लोग भी कटाव स्थल पर डटकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अगर बांध कट गया तो पुरानी रेलवे लाइन का नामोनिशान मिट जाएगा।

दहशत और हंगामा के बीच घर से समान निकालकर भाग रहे लोग

रेलवे बांध कटने के बाद भी कटाव रुका नहीं है और कटाव तेजी से हो रहा है। मकान कटकर गिर रहे है। भीषण अफरातफरी मची है। हजारों लोग घर से निकलकर सड़क पर आ गए है। लोगो के सामने घर कटकर गिर रहे हैं और गांव में चीख पुकार मची है। कई लोगों ने अपना पक्का मकान अपनी आंखों के सामने गिरते देखा। ग्रामीण प्रमोद मंडल, बिंदेश्वरी मंडल, श्याम ने बताया कि भीषण कटाव हो रहा है, पानी नहीं है लेकिन कम जलस्तर के कारण ही नीचे से कटाव हो गया है। प्रमोद ने बताया कि अगर देर रात तक कटाव नहीं रुका तो जाह्नवी चौक से बिहपुर जानेवाली 14 नम्बर सड़क कट जाएगा। ऐसा हुआ तो गंगा नदी में पानी बढ़ने पर तेजी से नवगछिया की ओर जाएगा। फिलहाल ऐसी संभावना नहीं है क्योंकि गंगा नदी का जलस्तर नीचे है।

देखें कोई जमीनों में दब लौ ते नै छै

मकानों के गिरने के बीच लोग आवाज देकर दूसरे लोगों को भागने के लिए कह रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि देखैई कोई मिट्टी के मलवा में दब लौ ते नै छै। कई लोग यह कहते हुए सुने गए कि सामान के चिंता छोड़ पहले आपनो जान बचाव। कटाव के बीच ग्रामीण अभियंता और एक स्थानीय ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। ग्रामीण बिंदेश्वरी मंडल ने कहा कि मैने पहले ही कहा था कि बांध कटेगा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि एक अभियंता इसके लिए दोषी हैं। वह जियों बैग देने ही नहीं देते थे। जैसे ही बोरा डालने लगते थे तो वह कहते थे, हो गया अब छोड़ दो। वही एक लोकल ठेकेदार की भूमिका पर भी लोगों ने सवाल उठाए।

इनके घर कटे

1,पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेम शीला देवी

2, उदय मंडल

3, पुतुल मंडल

4,मिथिलेश क्रांति

5, अनिल मंडल

विक्रमशिला सेतु बंद रहने के कारण अफसरों का मूवमेंट नहीं हो सका

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज खुल जाने और आवागमन बंद हो जाने के कारण रात में जिला प्रशासन के अधिकारियों का मुवमेंट नही हो सका। क्योंकि शाम 5 बजे के बाद गंगा में जहाज परिचालन नहीं हो रहा है और घटना देर शाम 7 बजे की है। हालांकि जिलाधिकारी सहित अन्य अफसर नवगछिया अनुमंडल के अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहे और तत्काल वहां स्थिति संभालने के लिए पूरी इंफोर्समेंट लगायी गई। इससे पहले जब राघोपुर बांध में कटाव हुआ था तो जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय कई बार शाम होने के बाद भी मौके पर पहुंचीं। तब विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज चालू था।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News