Aaj Ka Mausam: आज 23 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं तूफानी हवाओं का खतरा; IMD अपडेट – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 10-10-26 08:44
Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने लगा है. मानसून की विदाई के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है. बारिश और तेज हवाओं से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. वहीं, समुद्र में मछली पकड़ने जाने वालों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
23 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, मिजोरम, मणिपुर, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा और असम में बारिश की संभावना है. कई जगहों पर तेज हवाएं चलने और आंधी आने का भी अनुमान है.
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
यूपी में आज बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद और अलीगढ़ में बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (09-10-2026) (i) 9-10 तारीख के दौरान केरल और माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, और 9 तारीख को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 9 तारीख को अरुणाचल प्रदेश और असम में तथा 13 और 14 अक्टूबर, 2026 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। (ii) अगले 3-4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों तथा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के और पीछे हटने के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। https://t.co/yt4uXTr1gY
बिहार में आंधी-बारिश की संभावना
बिहार के गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बिहारशरीफ, दरभंगा, पूर्णिया, आरा, बेगूसराय और कटिहार में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, देवास, सतना, रतलाम और रीवा में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान के जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, भरतपुर और सीकर में बारिश और आंधी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के आसपास एक परिसंचरण तंत्र बन रहा है, जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, मसूरी, हल्द्वानी, रुड़की, रुद्रपुर, पिथौरागढ़ और रानीखेत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News