श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 में भारत 249 रन भी डिफेंड नहीं कर पाया। मेहमान टीम ने 18.3 ओवर में इस स्कोर को चेज कर 2 बड़े कारनामे किए। पहला यह कि वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। वहीं दूसरा वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ भारत में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए संजू सैमसन की फिफ्टी और श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों के दम पर वेस्टइंडीज को 250 रनों का टारगेट दिया था। इस स्कोर को पीछा मेहमाान टीम ने 6 विकेट रहते कर दिया। कप्तान शे होप ने शतक जड़ा और वह 102 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे।
भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनकी खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर किया गया। ऐसे में श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई। उनका पहला असाइनमेंट आयरलैंड के खिलाफ था, जो कैप्टेंसी करियर की शुरुआत करने के लिए एक आसान दौरा माना जा रहा था। 26 जून 2026 को पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर को अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। श्रेयस अय्यर सिर्फ पहला टी20 ही नहीं हारे बल्कि उनकी कप्तानी में भारत आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड गई, जहां उन्हें 0-4 से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने बिना कोई मैच हारे जरूर सीरीज जीती, मगर वेस्टइंडीज की टीम अब भारत को कड़ी टक्कर देने के मूड में नजर आ रही है।
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play