Panama Earthquake: पनामा में भूकंप से तबाही, 7.7 और 6.6 तीव्रता के दो झटकों से दहशत! सुनामी की चेतावनी – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 10-10-26 07:27
Panama Earthquake: पनामा में शुक्रवार को दो शक्तिशाली भूकंप आए. पहले भूकंप की तीव्रता 7.7 और दूसरे की 6.6 मापी गई. इसके बाद कई और झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई.
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, पहले भूकंप का केंद्र पनामा के दक्षिण-मध्य हिस्से में पिटालोजा अरिबा शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर था. शुरुआत में इसकी तीव्रता 8 बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.7 कर दिया गया. भूकंप जमीन से करीब 12 किलोमीटर नीचे आया था. इसके झटके पड़ोसी देश कोलंबिया तक महसूस किए गए. राजधानी पनामा सिटी में भी लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए.
घरों और इमारतों को नुकसान
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि भूकंप में कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं. हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी की मौत या लापता होने की खबर नहीं थी.
पनामा के सिविल प्रोटेक्शन सिस्टम के मुताबिक, भूकंप से कई घरों, सड़कों, सरकारी इमारतों, दुकानों और चर्चों को नुकसान पहुंचा है.
पहले भूकंप के बाद कई और झटके महसूस किए गए. इनमें 5.8, 5.5 और 5.2 तीव्रता के भूकंप भी शामिल थे. पनामा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 45 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स दर्ज किए. इनमें से कुछ झटके इतने हल्के थे कि लोगों को महसूस भी नहीं हुए.
🇵🇦#AHORA – Terremoto en Panama Hotel colapsado, en Playa Venao. https://t.co/mdQwqpdOaV
सुनामी की चेतावनी जारी
भूकंप के बाद सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की गई. अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि पूर्वी प्रशांत क्षेत्र के तटीय इलाकों में खतरनाक लहरें उठ सकती हैं. लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई.
पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने कहा कि शुक्रवार शाम तक किसी की मौत या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं थी. हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि आने वाले घंटों या दिनों में स्थिति बदल सकती है.
रिंग ऑफ फायर में आता है पनामा
पनामा में भूकंप आने की एक बड़ी वजह इसका भौगोलिक क्षेत्र है. पनामा और कोस्टारिका की सीमा के पास और प्रशांत तट पर कई टेक्टोनिक प्लेटें आपस में मिलती हैं. पनामा प्रशांत महासागर के चारों ओर फैले ‘रिंग ऑफ फायर’ के पास स्थित है. करीब 40 हजार किलोमीटर लंबे इस क्षेत्र में कई ज्वालामुखी और भूगर्भीय दरारें हैं. इसी वजह से यहां दुनिया के कई हिस्सों की तुलना में ज्यादा भूकंप आते हैं.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News