Feedback
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना सामने आई. PTI बिल्डिंग के पास करीब 50 प्रदर्शनकारी जुटे थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके. पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.
जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली इलाके में PTI बिल्डिंग के पास करीब 50 प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे. कुछ देर बाद वहां तनाव की स्थिति बन गई. प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल
इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी है. पथराव के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. मौके पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल, घटना को लेकर मिली शुरुआती जानकारी में यही सामने आया है कि प्रदर्शनकारियों की संख्या करीब 50 थी और पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
दिल्ली: PTI दफ्तर के पास पुलिस पर पत्थरबाजी, दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी, क्या हैं ताजा हालात, ज्यादा जानकारी के साथ संवाददाता अरविंद ओझा #Delhi #PTIOffice #StonePelting #DelhiPolice #PoliceAction #DelhiProtest #CJPProtest | @sumitdefence | @himanshdxt | @arvindojha https://t.co/gJV1BTW87e
यह घटना करीब आधे घंटे पहले की बताई गई है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि प्रदर्शनकारी किस मांग को लेकर वहां जुटे थे. पथराव कैसे शुरू हुआ और घटना के पीछे क्या वजह थी, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.
DCP सचिन शर्मा बोले-हालात काबू करने की कोशिश जारी
दिल्ली में आज CJP के प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस ने आज तक से बातचीत की. नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने बातचीत में बताया कि पुलिस एहतियात के तौर पर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
DCP सचिन शर्मा ने बातचीत में PTI बिल्डिंग के पास पत्थरबाजी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रदर्शन के दौरान हालात को काबू में रखने की कोशिश कर रही है. मौके पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है. हिरासत में लिए गए लोगों को बस में बैठाकर ले जाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट को लेकर यूपी में अलर्ट, 20 जिलों से फोर्स भेजी गई, 500 महिला कॉन्स्टेबल भी शामिल
DCP सचिन शर्मा ने बताया कि गोल डाकखाना इलाके में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं. सुरक्षा बल इलाके में मार्च भी कर रहे हैं. पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शन के दौरान शांति बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. पुलिस की ओर से एहतियाती कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. मौके पर पुलिस की कार्रवाई जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू