CJP Protest LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में – ABP News

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सीजेपी के 7000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस लगातार ड्रोन से कई इलाकों पर नजर रख रही है. जंतर-मंतर और इसके आसपास भारी पुलिसफोर्स तैनात है. प्रदर्शन को देखते हुए सरकार अलर्ट है. दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल हैं. वहीं कई मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं.
शनिवार सुबह ही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था, जब वे प्रदर्शन से पहले पहुंचे थे. दिल्ली पुलिस के जवान आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद उस विमान के अंदर गए और तीनों को हिरासत में ले लिया. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिपके पुलिस से कहते हुए सुने गए, मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं, मुझे गिरफ्तार करो.
ममता भी हुईं गिरफ्तार 
साथ ही पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने हिरासत में लिया है. वह मुंह पर बैंड-ऐड लगाकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थीं. टीएमसी के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने विरोध के तौर पर अपने मुंह पर बैंड-ऐड चिपका रखा था.
दिपके ने रात में की थी अपील 
अभिजीत दिपके ने देर रात जारी एक वीडियो मैसेज में कहा कि शनिवार को दिल्ली में होने वाला प्रदर्शन उनके हिरासत में लिए जाने की स्थिति में भी नहीं रुकना चाहिए. दिपके ने कहा, ‘कल हमारा मार्च है. मुझे नहीं पता कि मेरे साथ क्या होगा, मुझे हवाईअड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा या बाद में गिरफ्तार किया जाएगा. लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं, क्योंकि हम देश में लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं. हिरासत में लिए जाने पर भी मुझे डर नहीं है. सरकार हम पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) या गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) लगा सकती है.’
पुलिस की कड़ी नाकेबंदी
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कई अहम रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें नई दिल्ली या मध्य दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या हवाई अड्डे जाना है तो अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें.
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे से स्थिति के अनुसार कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा. इनमें आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-बाराखंबा रोड टी-पॉइंट, गोल डाकखाना गोलचक्कर, पटेल चौक गोलचक्कर, जय सिंह रोड-अशोका रोड टी-पॉइंट, आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर और आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-पॉइंट शामिल हैं.
बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिरासत से छूटने के बाद कहा, हमें जबरदस्ती एक जेल वैन में बिठाकर ले गए, जैसे कि हम वांछित अपराधी हों. मैंने ऐसा पहले कभी अनुभव नहीं किया. गिरफ्तार होना और पुलिस वैन में डाल दिया जाना.’ वैन में हमें दो घंटे तक घुमाते रहे. हम एक पुलिस स्टेशन गए, फिर दूसरे, फिर तीसरे; हर जगह उन्होंने कहा कि जगह नहीं है. आखिरकार, हमें ऐसा लगा जैसे हमारा अपहरण किया जा रहा हो. अगर लोगों को चलने, बैठने या यहां तक ​​कि मीडिया को कार्यक्रम कवर करने की अनुमति नहीं है तो यह लोकतंत्र किसके लिए है? इस तरह की हरकतें आंदोलन के महत्व को और भी बढ़ा देती हैं.’
#WATCH | Delhi: Former West Bengal CM Mamata Banerjee says, “We wanted to go to Jantar Mantar because Abhijeet Dipke had invited us several times to attend his programme. Earlier, I did not get an opportunity to go there. So, when I came to Delhi this time, I thought I should definitely attend his programme. The INDIA Alliance also had a programme yesterday. When we arrived there, the first thing we did was ask the police personnel deployed outside our residence whether we would be allowed to go to Jantar Mantar. They said they would not let us go there and would stop us on the way… Our only intention is that if the issue is genuine, then everybody should support them… We were sitting at the bus stand in front of our house because we weren’t being allowed to pass; we had come to show support… Then the police force arrived and said that not even three people could stay together… We sat there, keeping a distance between our groups of three. Then, within a minute, they removed us—forcibly taking us away in a prison van, as if we were wanted criminals. I have never experienced anything like this—being arrested and put into a police van… They drove us around for two hours… We went to one police station, then another, and another; at each one, they said there was no space. Eventually, we felt like we were being kidnapped. If people aren’t allowed to walk, sit, or even have the media cover the event, then who is this democracy for? Actions like this only heighten the importance of the movement.”

दिल्ली में प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से उठाए गए कदमों के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी. जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच सुनेगी मामला. याचिकाओं में कहा गया है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद मेट्रो स्टेशन और सड़क परिवहन को बाधित किया गया. कुछ वकीलों को हिरासत में लेने का मसला भी सुनवाई के दौरान उठ सकता है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News