Aaj ka Rashifal 11 अक्टूबर 2026: शारदीय नवरात्र शुरू, जानें आपकी राशि के लिए आज कैसा रहेगा दिन – AajTak

Feedback
मेष
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. कोई अच्छी खबर मिलेगी. मन की चिंता दूर होगी. परिवार की सलाह से फैसला करें. सेहत पर ध्यान देना होगा. व्यापार के क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी.
जरूरी टिप- गुस्से से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय-मां दुर्गा की आरती करें
वृष
नई योजना बनाने का समय है. परिवार से सहयोग मिलेगा. लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होगा. व्यर्थ के विवाद से दूर रहें. क्रोध को अपने पर हावी ना होने दें. व्यापार में हानि हो सकती है.
जरूरी टिप- नेगेटिविटी से बचें
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- मां दुर्गा को फल अर्पित करें
 
मिथुन
हर काम सावधानी से करें. कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी. शुभ कार्यों में मन लगेगा. खर्च ज्यादा रहेंगे. परिवार के लोगों से पैसा उधार लेकर खर्च ना करें. व्यापार में ध्यान देने का समय है.
जरूरी टिप- तेजी से काम करें
शुभ रंग- हल्का पीला
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें
कर्क
अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें. कोई भी बड़ा फैसला सोच समझ कर करें. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी काम को लेकर किसी से उम्मीद लगा कर ना बैठे रहें. व्यापार से संबंधित काम बनेंगे.
जरूरी टिप- क्रोध से बचें
शुभ रंग- भूरा
उपाय- मां दुर्गा को नारियल और चुनरी अर्पित करें
सिंह
किसी बात को लेकर चिंता रहेगी. आज अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें. विरोधी मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. आपकी योजनाएं सफल होंगी. सेहत पर ध्यान देना होगा. व्यापार में उन्नति का समय है.
जरूरी टिप- नेगेटिव विचारों से बचें
शुभ रंग- पीला
उपाय-मां दुर्गा को लाल फल अर्पित करें
कन्या
प्रॉपर्टी से संबंधित फैसला जल्दबाजी में ना करें. सुख के साधन बढ़ेंगे. जीवनसाथी की ओर से खुशी मिलेगी. विरोधी आपकी प्रगति में रुकावटें लाने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें. जल्दबाजी में आकर कोई फैसला ना करें. व्यापार में लाभ का योग है.
जरूरी टिप- इगो से बचें
शुभ रंग- मरून
उपाय-मां दुर्गा की आरती करें
 
तुला

मन उत्साहित रहेगा. धन लाभ का योग हैं. परिवार में प्रेम बढ़ेगा. गर्म स्वभाव का प्रदर्शन  न करें. सेहत आपकी ठीक रहेगी. व्यापार में तरक्की के मौके मिलेंगे.
जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- सफेद
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें
वृश्चिक
किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता ना करें. अपने काम पर ध्यान लगाना होगा. परिवार से सपोर्ट मिलेगा. निवेश के मामले में सावधानी बरतें. लोगों से संपर्क बढ़ेगा. विदेश से संबंधित व्यापार से लाभ होगा.
जरूरी टिप- सेहत को लेकर सावधान
शुभ रंग- लाल
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें
धनु
मित्रों से मुलाकात होगी. किसी नई योजना पर चर्चा होगी. सुख-सुविधाओं में खर्च बढ़ेगा. धन संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतें. परिवार की समस्याओं का समाधान होगा. व्यापार से जुड़े काम बनेंगे.
जरूरी टिप- खर्चों को कंट्रोल करें
शुभ रंग-गुलाबी
उपाय-मां दुर्गा की आरती करें
मकर
भाग्य का साथ मिलेगा. मन में किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी. उतावलापन आपके काम बिगाड़ सकता है. अपने परिवार वालों से कोई बात ना छुपाएं. अपने बजट को ध्यान में रख कर पैसे खर्च करें. व्यापार में लाभ के लिए प्रयास बढ़ाना होगा.
जरूरी टिप- आलस्य से बचें
शुभ रंग- लाल
उपाय- मां दुर्गा को फल अर्पित करें
कुंभ
लंबी दूरी की यात्रा से बचें. मित्रों से सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख बढ़ेगा. लोगों को खुश रखने का प्रयास करें. अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा. कर्ज लेकर व्यापार में पैसा ना लगाएं.
जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें
शुभ रंग- क्रीम
उपाय-मां दुर्गा की आरती करें
मीन
किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें. धन लाभ के लिए प्रयास बढ़ाना होगा. सुख के साधनों पर धन खर्च होगा. परिवार वालों के साथ घूमने जाएंगे. अपना खान-पान ना बिगड़ने दें. व्यापार के मामलों में जल्दबाजी ना करें.
जरूरी टिप- खान-पान पर ध्यान दें
शुभ रंग-भूरा
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें
आज का उपाय
जीवन की परेशानी दूर करने के लिए नवरात्र के दौरान घर में मां दुर्गा की पूजा करें. दुर्गा चालीसा का पाठ करें. मां दुर्गा की आरती करें. नारियल, पान, सुपारी, फल, चुनरी अर्पित करें. परेशानी दूर करने की प्रार्थना करें.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News