बरेली कॉलेज परिसर में एक दुर्लभ विषखोपड़ा देखा गया, जिसने लोगों में उत्सुकता जगा दी। दो फुट लंबा यह जीव …और पढ़ें
बरेली कॉलेज परिसर में दुर्लभ जीव विषखोपड़ा।
बरेली कॉलेज परिसर में दुर्लभ विषखोपड़ा दिखाई दिया।
दो फुट लंबा जीव पार्क में धूप सेंकता मिला।
प्रोफेसर ने 25 वर्षों में पहली बार देखा।
जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली कॉलेज परिसर में दुर्लभ जीव विषखोपड़ा दिखाई देने से लोगों में कौतूहल बढ़ गया। जंतु विज्ञान विभाग के सामने स्थित पार्क में शुक्रवार शाम करीब दो फुट लंबा विषखोपड़ा धूप सेंकता नजर आया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 25 वर्षों में पहली बार कॉलेज परिसर में इस जीव को देखा है।
प्रो. राजेंद्र ने बताया कि विषखोपड़ा की शारीरिक बनावट इसे दूसरे जीवों से अलग पहचान देती है। इसकी जीभ सांप की तरह आगे से दो हिस्सों में बंटी होती है, जबकि पूंछ तलवार जैसी दिखाई देती है। यह अपनी पूंछ का इस्तेमाल बचाव के दौरान हमले के लिए कर सकता है। इसे छेड़ने या उकसाने पर इसके आक्रामक होने की आशंका रहती है। लंबे समय बाद परिसर में इसकी मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई।
यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले: हर शुक्रवार मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, मिड डे-मील में बदलाव
कर्मचारी संजय तेवतिया ने कहा, शनिवार को भी विषखोपड़ा परिसर में एक पेड़ के किनारे धूप सेंकता दिखाई दिया। कुछ लोग उसके करीब पहुंचे तो वह झाड़ियों में भाग गया। लगातार दो दिन परिसर में इस जीव के दिखाई देने से लोग हैरान हैं।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़: जेब में आईफोन फटने से उपभोक्ता घायल, Apple को देना होगा हर्जाना और नया फोन