मां शारदा देवी मंदिर में रविवार से शारदीय नवरात्र मेले की शुरुआत हो गई। तड़के 3 बजे मंदिर के पट खुलते ही त्रिकूट पर्वत मां के जयकारों से गूंज उठा। सुबह 4 बजे प्रधान पुजारी पवन दाऊ महाराज ने मां शारदा की विशेष आरती और पूजा-अर्चना की। नवरात्र के पहले द
सुबह से मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतारें
नवरात्र के पहले दिन मां शारदा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही। बाहर से आने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर भी दिखाई दी। यात्रियों की मदद के लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं, ताकि उन्हें जरूरी जानकारी और सुविधाएं मिल सकें।
मेले की सुरक्षा में 650 पुलिसकर्मी तैनात
नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए 650 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर सहित मेला क्षेत्र में व्यवस्था संभालेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
नौ दिनों तक होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा
प्रधान पुजारी पवन दाऊ महाराज के मुताबिक, नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठवें दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना होगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.