CJP Protest Impact: दिल्ली में ₹2000 करोड़ का कारोबार ठप, CTI ने लिखा CJP को लेटर, कर डाली ये डिमांड – AajTak

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का हर ओर असर देखने को मिला. रविवार को ये प्रदर्शन रविवार को और बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है. CJP के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली के व्यापारियों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कहा है कि सिर्फ 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए धरने-प्रदर्शन के कारण व्यापारियों का अनुमानित करीब 2000 करोड़ रुपये का व्यापार ठप हो गया. 
CTI ने कॉकरोच जनता पार्टी से डिमांड
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली के व्यापारियों को होने वाले नुकसान को लेकर CTI ने CJP के साथ ही अन्य सभी राजनैतिक दलों को पत्र लिखा हैऔर इसमें मांग की गई है फेस्टिव सीजन है,  दिवाली तक दिल्ली में कोई धरना-प्रदर्शन न करें. सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा है कि नवरात्रि और रामलीलाएं आज से शुरू हो रही हैं, दिवाली का सीजन भी शुरू हो चुका है, लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से दिल्ली का व्यापार और अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी.
एक दिन में ही बड़ा नुकसान 
दिल्ली और देश में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कहा है कि 10 अक्टूबर को दिल्ली में हुए धरने-प्रदर्शन के कारण दिल्ली में लगभग 2000 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि CTI ने CJP के अभिजीत दीपके समेत तमाम राजनैतिक दलों को पत्र लिखकर मांग की है कि दिवाली तक दिल्ली में कोई भी धरना-प्रदर्शन न किया जाए.
CTI की ओर से लिखे गए ने पत्र में कहा गया है कि फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है और यह दिल्ली के 20 लाख व्यापारियों के लिए साल का सबसे बड़ा व्यापारिक सीजन होता है. धरने-प्रदर्शन से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और अगर यह धरना प्रदर्शन लंबा चला तो दिल्ली की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी. दिल्ली के इन लाखों व्यापारियों का कारोबार चौपट हो जाएगा.
लाखों लोगों के रोजगार पर असर 
सीजेपी प्रोटेस्ट को दीवाली तक टालने की डिमांड करते हुए सीटीआई ने बताया कि दिल्ली में आज से रामलीलाएं भी शुरू हो रही हैं, यहां 650 रामलीलाएं होती हैं, जिसमें लाखों लोगों को रोजगार मिलता है. अगर धरने-प्रदर्शन के कारण रास्ते और मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे, तो लोग रामलीलाओं में आने से कतराएंगे. संगठन की ओर से कहा गया कि इसे प्रदर्शन को टाला जाए, ताकि दिल्ली का त्योहारी व्यापार बच सके और आम लोगों को परेशानी न हो.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News