चाय में नींद की गोलियां मिलाईं, फिर डेटा केबल से घोंटा गला… लखनऊ डबल मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए डबल मर्डर केस के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, कृष्णानगर इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी. वारदात 9 अक्टूबर की है.  पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ने पहले दोनों को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाईं. जब वे गहरी नींद में सो गईं, तो मोबाइल चार्जर की डेटा केबल से उनका गला घोंट दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी की पहचान रविन्द्र शंकर साहू (55) के रूप में हुई है. मृतकों में उसकी पत्नी श्यामदुलारी (55) और बेटी पूजा (32) शामिल हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बेटी के संबंधों को लेकर घर में होता था झगड़ा
पुलिस ने बताया कि यह घटना कृष्णानगर के भोलाखेड़ा मानसनगर इलाके की है. आरोपी के परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था. उसकी पांच संतानें हैं. सबसे बड़ी बेटी पूजा की पहले दो शादियां टूट चुकी थीं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, खेती की गिफ्ट डीड के विवाद में मां, बड़े भाई और भतीजे की हत्या
दरअसल, बेटी पूजा के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कथित संबंधों को लेकर घर में रोज झगड़े होते थे. पत्नी श्यामदुलारी भी इन विवादों को लेकर पति और बेटी पर आरोप लगाती थी. इसी पारिवारिक कलह से परेशान होकर आरोपी ने पत्नी और बेटी की हत्या की साजिश रची.
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है. पुलिस ने बताया कि, उसने वारदात वाली रात चुपके से चाय में नींद की गोलियां मिला दीं. चाय पीने के बाद पत्नी और बेटी गहरी नींद में सो गईं. इसके बाद आरोपी ने मोबाइल चार्जर की डेटा केबल से पहले पत्नी श्यामदुलारी का गला घोंटा. फिर उसने बेटी पूजा की भी हत्या कर दी. इस तरह उसने एक ही रात में दो लोगों की जान ले ली.
वारदात के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और माफी भी मांगी. हालांकि, इस मामले में आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है.
यह भी पढ़ें: मर्डर केस में कोर्ट आया था, वहीं से भागने लगा… 10 साल बाद उसी फरारी की कोशिश में मिली 2 साल की सजा
दूसरी बेटी ने पुलिस को दी सूचना
इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी आरोपी की दूसरी बेटी प्रिया साहू ने कृष्णानगर थाने को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल मोबाइल चार्जर की डेटा केबल और दरवाजे के कुंडे भी बरामद किए हैं. जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया.
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. परिवार में लंबे समय से चल रहा विवाद और शक इस वारदात की वजह बताए जा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News