Feedback
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई. तुरंत ही उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हादसा सिंभावली थाना क्षेत्र के हरोड़ा मोड़ पर हुआ, जब 25 वर्षीय रिजवान बाइक से अपने काम के लिए जा रहा था.
जानकारी के मुताबिक रिजवान एक प्राइवेट ब्लड लैब में सैंपल कलेक्शन का काम करता है. हादसे के दौरान चाइनीज मांझा उसकी गर्दन पर इतनी तेजी से लगा कि उसकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई. तुरंत ही स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया.
चाइनीज माझे से कटी युवक की गर्दन
डॉक्टरों ने बताया कि रिजवान की गर्दन पर 20 से 25 टांके लगाए गए हैं और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. हालांकि, वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं है. पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध होने के बावजूद यह खुलेआम बेचा जा रहा है, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं. पीड़ित रिजवान बहादुरगढ़ थाना इलाके के गांव गंदूनंगला का रहने वाला है.
पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप
इस हादसे ने एक बार फिर से प्रशासन की लापरवाही और चाइनीज मांझे के खतरों को उजागर कर दिया है. पुलिस और प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके. हालांकि पुलिस दुकानदारों और लोगों को चाइनीज मांझे का प्रयोग ना करने को लेकर जागरूक करती रही है. बावजूद इसके यह : धड़ल्लेसे बिक रहा है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू