Purnia News: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती मनाई – Hindustan

Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। सम्पूर्ण क्रांति मंच कसबा के तत्वावधान में शनिवार को नेहरू चौक स्थित पेंशनर समाज कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जेपी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम में जिला जेपी सेनानी अध्यक्ष वीरेंद्र विद्यार्थी, चंद्रशेखर आर्य, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार मांझी, यूको बैंक के पूर्व प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद साह और पेंशनर समाज के कोषाध्यक्ष बासुकीनाथ ठाकुर ने संयुक्त रूप से जेपी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अरुण कुमार मांझी ने कहा कि जेपी का जीवन एक दर्शन है।

उन्होंने कभी किसी पद को स्वीकार नहीं किया और न ही राजनीति में वंशवाद को बढ़ावा दिया। राजेंद्र प्रसाद साह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण देश की आजादी के महानायकों में से एक थे। उन्होंने संपूर्ण क्रांति का सूत्रपात कर देश को नई दिशा देने का काम किया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र विद्यार्थी ने कहा कि वर्ष 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा गया था। उन्होंने जेपी के लोकतांत्रिक मूल्यों और संपूर्ण क्रांति के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में मोती मिलाप, विनोद प्रसाद साह, शंकर प्रसाद साह, धीरेन्द्र कुमार मांझी और नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News