Badaun News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन में आ रही गंभीर समस्याओं को लेकर बीएसए को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि कंवर्जन कॉस्ट, खाद्यान और फल वितरण की धनराशि का अविलंब आवंटन नहीं किया गया तो जनपद के सभी विद्यालयों में मिड-डे मील का संचालन बंद हो जायेगा। जिले के विद्यालयों को केवल अप्रैल 2026 तक की ही कंवर्जन कॉस्ट प्राप्त हुई है। पिछले छह महीनों से कंवर्जन कॉस्ट न मिलने के बावजूद शिक्षकों पर बिना धनराशि और खाद्यान के भोजन बनवाने का प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है।
मार्च 2026 में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने और उनके प्रशासक बनने के कारण एमडीएम खातों से धनराशि आहरण में बहुत समस्या आ रही है। फल वितरण की लाभार्थियों की संख्या विभाग द्वारा संकलित किए जाने के बावजूद छह माह से बजट जारी नहीं किया गया है। जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, समरेर ब्लॉक मंत्री गुरुचरन सिंह, जगत ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा, म्याऊं ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार, रमन सिंह मौजूद थे।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play