Lohardaga News: राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में पहुंचे लोहरदगा के सैफ अख्तर लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या नौ–11 अक्तूबर
राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में पहुंचे लोहरदगा के सैफ अख्तर
लोहरदगा, संवाददाता।
जिले के उभरते निशानेबाज और बलदेव साहू महाविद्यालय के छात्र सैफ अख्तर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 0755 इंडिया ओपन प्रतियोगिता-राइफल एवं पिस्टल में भाग ले रहे हैं। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में स्टेट शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में सैफ अख्तर 50 मीटर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पांच से 22 अक्तूबर तक हो रही इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से निशानेबाज भाग ले रहे हैं।
जिले के खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि सैफ अपने प्रदर्शन से लोहरदगा का नाम रोशन करेंगे और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलेंगे।
लोहरदगा जिला शूटिंग क्लब के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सैफ अख्तर को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कालेज के प्रिंसिपल डा शशि गुप्ता ने भी सैफ अख्तर को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
सैफ के कोच सैयद अंसुब अयूब ने कहा कि शूटिंग जैसे खेल में तकनीक, धैर्य और मानसिक संतुलन की अहम भूमिका होती है। लोहरदगा जिला शूटिंग क्लब से जुड़े लोगों ने भी सैफ के बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की है।
फोटो-20- लोहरदगा के निशानेबाज सैफ अख्तर
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play