राहुल गांधी की हिरासत की निंदा तक नहीं, पीएम मोदी के साथ मंदिर भी गए; विजय की राजनीति के मायने – Hindustan

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने अपनी राजनीति को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवादों से दूर रखा है। तमिलनाडु में कांग्रेस उनकी सहयोगी है इसके बाद भी उन्होंने राहुल गांधी की हिरासत पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। दिल्ली में सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च के दौरान राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसपर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी लेकिन टीवीके चीफ सीएम विजय ने एक शब्द भी नहीं कहा। वहीं इसके दो दिन बाद ही वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेट्रो में सफर करते और मंदिर में नजर आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चेन्नई दौरे पर थे। सीएम विजय ने उन्हें एयरपोर्ट पर पहुंचकर रिसीव किया। इससे एक दिन पहले ही राहुल गांधी भी चेन्नई पहुंचे थे। तब विजय ने अपने घर में उनका स्वागत किया था। 24 घंटे के अंदर ही पीएम मोदी भी चेन्नेई पहुंच गए। सीएम विजय और पीएम मोदी ने मेट्रो में एक साथ सफर किया और इसके बाद साथ-साथ मंदिर भी गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम विजय ने मेट्रो रेल के दूसरे फेज का झंडी दिखाकर उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में पूनामाल्ली बाइपास और वेडापालानी के बीच 11 मेट्रो स्टेशनों से होकर गुजरने वाले 4900 करोड़ के मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसमें 3.7 किलोमीटर का डबल डेकर सिस्टम भी शामिल है। इसके बाद शाम को चार बजे मेट्रो सेवाएं भी शुरू हो गईं। तमिलनाडु के लिए 13000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। यह मेट्रो रेल प्रोजेक्ट भी उसी का हिस्सा था।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

प्रधानमंत्री मेट्रो प्रोजेक्ट के उद्घाटन के बाद आईआईटी मद्रास भी गए जहां उनके साथ सीएम विजय भी मौजूद थे। इसके बाद पीएम मोदी जलकंडेश्वरार मंदिर गए जहां सीएम विजय भी उनके साथ ही थे। आधिकारिक कार्यक्रमों में पीएम मोदी के साथ विजय का शामिल होनाआम बात है। लेकिन उनके साथ-साथ मंदिर जाने से सियासी गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं। इसकी वजह है कि यह प्रोटोकॉल से अलग कार्यक्रम था। सीएम विजय विपक्षा पार्टियों के साथ गठबंधन में हैं। ऐसे में पीएम मोदी के साथ मंदिर जाने के कई मायने निकाले जा सकते हैं।

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News