'नर्क में जलो', नाना पाटेकर पर तनुश्री का कमेंट, महादेव से मांगी सजा, लिखा- तुम्हारा पुनर्जन्म ना हो – AajTak

Feedback
लेजेंडरी एक्टर नाना पाटेकर के निधन ने एक तरफ जहां फैंस को तोड़ दिया है. वहीं कई सेलेब्स ने एक्टर के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. तनुश्री दत्ता ने नाना की मौत को ईवल डेड बताया है. उनका कहना है ये नाना की सजा है. उन्हें उनके किए का फल मिला है. तनुश्री लगातार नाना के निधन और अपने उत्पीड़न पर बात कर रही हैं. तनुश्री ने एक बार फिर नाना पर निशाना साधा है. वो सालों बाद भी इस कदर गुस्सा हैं कि एक्टर की आत्मा तक को नहीं बख्शा है.
तनुश्री का गुस्सा
हाल ही में तनुश्री दत्ता महाकाल के दरबार में गई थीं. एक्ट्रेस ने नाना के नर्क में जलने की दुआ मांगी. इंस्टा स्टोरी में वो लिखती हैं- नाना पाटेकर तुम नर्क में जलो. तुमने पिछले 18 सालों में मेरी जिंदगी को नर्क बनाया. मैं दुआ करती हूं तुम्हारी आत्मा नरक की सबसे भयानक यातनाओं और टॉर्चर से गुजरे. मैं निश्चित करूंगी कि तुम्हारे जैसा शैतान इंसान वहां से कभी बचकर बाहर ना निकले.
”जब तक मैं इस ब्रह्मांड में हूं, तुम्हें ना ही पुनर्जन्म मिले और ना ही नरक की भयंकर सजा से राहत. दुनिया को तुम्हारे जाने का शोक मनाने दो. मैं तुम्हारी आत्मा को 10,000 से ज्यादा सालों तक जलते हुए देखूंगी. यही तुम्हारी असल सजा है और मेरे लिए सही न्याय. दुनिया में नाम कमाया लेकिन भगवान के दरबार में तेरी जगह नहीं. वहां मेरी चलती है. तभी तो मेरी बात मायने रखती है. हर हर महादेव.”
तनुश्री ने सेलेब्स पर भी सवाल उठाए
तनुश्री ने इंस्टा पोस्ट के जरिए बॉलीवुड सेलेब्स और नाना के सपोर्ट्स पर भी सवाल उठाए हैं. वो लिखती हैं- जिस इंसान ने दो दशकों तक एक सच्ची आत्मा को अब्यूज, टॉर्चर और ट्रॉमा दिया हो, उसकी पूरी कम्यूनिटी तारीफ करती है. ऐसे घिनौने लोगों को खुद ही डूबकर मर जाना चाहिए या फिर खुद को आग लगा देनी चाहिए. मैंने नाना के सभी समर्थकों को राख में बदलते देखूंगी. उनकी एक अब्यूजर के लिए निकली तारीफों ने मेरे दिल में उनकी इज्जत को खत्म कर दिया है. मैं इन सबकी आत्मा को नाना के पास भेजूंगी. 
    
क्या है मामला?
तनुश्री और नाना पाटेकर का विवाद सालों पुराना है. फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर उनके बीच विवाद हुआ था. एक्ट्रेस के मुताबिक, गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उत्पीड़न किया. उन्होंने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था. हालांकि नाना ने इन सभी आरोपों से इनकार किया था. पुलिस केस भी हुआ. लेकिन सबूतों के अभाव की वजह से नाना को क्लीनचिट मिली और केस क्लोज हो गया था. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News