INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल बोले- ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई – ABP News

इंडिया गठबंधन एक बार फिर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है. विपक्ष के तमाम नेता सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च कर रहे हैं. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत से मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया. वे मार्च कर रहे हैं.
कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं खरगे और गांधी ने प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखकर सोमवार शाम चार से पांच बजे के बीच मुलाकात का समय मांगा था. विपक्षी नेता उन्हें एक ज्ञापन सौंपना चाहते हैं. सीजेआई के मुलाकात से इनकार के बाद भी विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे.
कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च’ नाम दिया है. पार्टी के अनुसार, प्रदर्शनकारी दोपहर डेढ़ बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड चौराहे पर जुटेंगे.
इस मार्च में खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल नेता ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और युवाओं के शामिल होने की संभावना है.
राहुल गांधी ने रविवार को कहा था कि विपक्षी दलों, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवा सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और वोट चोरी पर रोक लगाने, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया रोकने की मांग करेंगे.
अहम बात यह भी है कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के मार्च को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सुप्रीम कोर्ट और उसके आसपास के इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. ऐहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन भी बंद किए गए हैं. इसमें राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और बारहखंभा रोड शामिल हैं. इससे पहले रविवार और शनिवार को सीजेपी ने प्रदर्शन किया था.
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, ‘हम बहुत वाजिब सवाल पूछ रहे हैं. फॉर्म 6 को किसने मंजूरी दी? फॉर्म 7 की थोक छपाई और पहले से छपे फॉर्म किसके हैं? ज्ञानेश कुमार कहां छिपे हैं? जब किसी संवैधानिक संस्था का प्रमुख ही गायब हो तो हमें सवाल पूछने ही होंगे, जो लोग जिंदा हैं, उन्हें वोटर लिस्ट में मृत दिखाया जा रहा है. हम इस पर काम कर रहे हैं, हम याचिका दायर करेंगे.’
सीनियर वकील और कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘कोई विरोध मार्च नहीं है, हम एक सिद्धांत के मामले पर जा रहे हैं. सभी अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगी.’
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News