Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इप्टा एवं प्रगतिशील लेखक संघ के नेतृत्व में संयुक्त रूप से संचालित सांस्कृतिक पाठशाला की 107वीं कड़ी में, लोकतांत्रिक गणराज्य में आंदोलन, विषयक संवाद में वक्ताओं ने जनतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक भेदभाव समाप्त करने व नागरिक अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए आंदोलन को जरूरी बताया। संवाद की शुरुआत करते हुए प्रेम प्रकाश ने कहा कि आंदोलन का अर्थ केवल धरना, जुलूस व प्रदर्शन नहीं है। हर दृष्टि से गतिशील रहना, स्वयं से लेकर पड़ोस और सत्ता तक संवाद करना भी आंदोलन का हिस्सा है। प्रेम भसीन एवं गोविंद प्रसाद की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम में ललन प्रजापति ने कहा कि जब छुआछूत और ऊंच-नीच को परंपरा के नाम पर स्वीकार किया जाता है, तब आंदोलन की आवश्यकता बढ़ जाती है।
युवा कवि घनश्याम कुमार ने संविधान के अनुरूप देश को लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जमींदारी और सामंती व्यवस्था से लोकतांत्रिक गणराज्य तक का सफर आंदोलन का परिणाम है। झारखंड राज्य दिहाड़ी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि किसान, मजदूर और युवा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play