आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 13-10-26 08:46
Weather Update: मानसून की विदाई का दौर जारी है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अब भी लोगों को परेशान कर सकती हैं. 13 अक्टूबर को मौसम का मिजाज कई राज्यों में बदलने का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी चल सकती है. हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी राज्यों में भी मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.
दिल्ली में बादलों की आवाजाही
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को बारिश दर्ज की गई. आज यानी 13 अक्टूबर को यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 18 अक्टूबर तक दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है. लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, देवरिया, बहराइच, गोंडा, सोनभद्र, उन्नाव, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़ और मैनपुरी समेत कई इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है. वहीं, बिहार के कुछ जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है. झारखंड में भी कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है.
राजस्थान, मध्य प्रदेश से पंजाब तक बदलेगा मौसम
देश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर दिखाई दे सकता है. राजस्थान के कुछ इलाकों में बरसात होने की संभावना है, जबकि मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पंजाब में भी मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पश्चिम बंगाल में भी बारिश और तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है.
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर
पूर्वोत्तर भारत में आने वाले दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. असम और मेघालय में 18 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 अक्टूबर तक कई जगह बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में भी 17 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में 18 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है.
उत्तराखंड से जम्मू-कश्मीर तक सतर्क रहने की जरूरत
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम करवट ले सकता है. उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश के सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और मंडी में भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट और प्रशासन की सलाह पर ध्यान देना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल! यूपी-राजस्थान समेत 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News