पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर में होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम में कई बदलाव किए हैं। कप्तान भी बदला गया है, जिसकी घोषणा पहले ही हो चुकी थी, क्योंकि धनंजय डिसिल्वा ने कप्तानी छोड़ दी थी। कुसल मेंडिस को अब नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है, जिनकी यह पहली सीरीज होगी। इस टीम में दो नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। कई खिलाड़ी बाहर कर दिए गए हैं।
इस टेस्ट सीरीज के लिए दो नए चेहर तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा और विकेटकीपर बल्लेबाज अंजला बंडारा के रूप में हैं। इसके अलावा लेफ्ट आर्म पेसर दिलशान मधुशंका की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। बंडारा को निरोशन डिकवेला की जगह टीम में चुना गया है, जिन्हें अगस्त में भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैचों के लिए वापस बुलाया गया था, लेकिन खराब परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया है। वहीं, कुसल मेंडिस टेस्ट कप्तान के तौर पर अपनी पहली सीरीज के लिए वापस आए हैं।
ईशान मलिंगा की बात करें तो वे व्हाइट बॉल फॉर्मेट में खेलते आ रहे हैं, लेकिन पहली बार उन्हें टेस्ट टीम से बुलावा आया है। मलिंगा ने अभी तक 19 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं और इनमें 31.15 के एवरेज से 44 विकेट लिए हैं। वहीं, 22 साल के बंडारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया है, जिसका इनाम उन्हें मिला है। 31 फर्स्ट क्लास मैचों उनका एवरेज 65.85 का है, जिसमें 7 और और इतने ही अर्धशतक उन्होंने जड़े हैं। एक बार 200 का आंकड़ा भी वे छू चुके हैं।
कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका*, पसिंदु सोरियाबंदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, सोनल दिनुशा, धनंजय डी सिल्वा, अंजला बंदारा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा
*फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मिलेगी टीम में जगह
लाहिरु उडारा और कामिल मिशारा दोनों कोलंबो में टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेले थे, लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया है। इसके अलावा सहन अराचिगे भी इस टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए बुलाया गया था। प्रभात जयसूरिया और केशरा नुवांता को प्रमुख स्पिनरों के तौर पर श्रीलंका के सिलेक्टर्स ने पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए चुना है। ये सीरीज 9 नवंबर से शुरू होगी। पहला मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा और दूसरा मैच लाहौर में 17 नवंबर से आयोजित होगा।
विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play