यूपी की बड़ी खबरें: वृंदावन में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती बोले- नष्ट किए गए मंदिर हमें वापस मिलने चा… – Dainik Bhaskar

वृंदावन के दावानल कुंड स्थित उड़िया बाबा आश्रम में द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने मुलाकात की। इस दौरान शंकराचार्य ने कहा कि जि
महेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़ी कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। शंकराचार्य ने मंगलवार को उच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई के बाद पूरी जानकारी देने को कहा। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील भी की। पढ़िए पूरी खबर…
राममंदिर चढ़ावा चोरी केस में जब्त दो कारें छोड़ी जाएंगी: कोर्ट ने दिया आदेश, आरोपियों के परिजनों ने अर्जी लगाई थी
अयोध्या राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस द्वारा जब्त की गई दो कारों को छोड़ने का आदेश अदालत ने दिया है। विशेष न्यायाधीश, एंटी करप्शन कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों गाड़ियों को उनके रजिस्टर्ड मालिकों को सौंपने की अनुमति दी। इसके लिए निर्धारित जमानत राशि का बंधपत्र जमा करना होगा।
मामले में आरोपियों के परिजन रवीन्द्र कुमार और अभिषेक ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में कारों को रिलीज करने के लिए अर्जी दी थी। इस पर अदालत ने संबंधित थाने से रिपोर्ट मांगी थी। इसके लिए 12 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी।
पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद अदालत ने दोनों कारों को छोड़ने का आदेश दे दिया। बंधपत्र संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गाड़ियां संबंधित थाने से उनके रजिस्टर्ड मालिकों को सौंप दी जाएंगी। पढ़िए पूरी खबर….
वाराणसी में चाइनीज मांझा बेचने वाले 9 गिरफ्तार: 137KG प्रतिबंधित धागा बरामद, कारोबारी की मौत के बाद हुई छापेमारी
वाराणसी में चाइनीज मांझे से 55 साल के सुनील गुजराती की मौत के बाद पुलिस ने शहरभर में सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 137 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित मांझा बरामद किया और इस मामले में 8 मुकदमे दर्ज किए हैं।
11 अक्टूबर को कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर हुए हादसे के बाद पुलिस कमिश्नर ने अवैध मांझे की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। अभियान के दौरान दुकानों, बाजारों और संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई। रामनगर में घाट किनारे 20 किलो मांझा लावारिस हालत में मिला। पढ़िए पूरी खबर…
कानपुर में गैंगस्टर बोला- नाम गूगल सर्च कर लेना, लाशें नहीं मिलेंगी: रेप पीड़िता के घर गुर्गों के साथ पहुंचा
कानपुर के बर्रा में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने और पुलिस से शिकायत की बात कहने पर उसे गैंगस्टर अजय ठाकुर के नाम से डराया गया।
युवती के मुताबिक, बाद में अजय ठाकुर ने भी उसे मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि स्कॉर्पियो में बैठाकर उसे और उसके परिवार को धमकी दी गई। गैंगस्टर ने कहा- मेरा नाम गूगल सर्च कर लेना। अगर शिकायत की तो लाशें नहीं मिलेगी। इससे पीड़िता और उसके परिजन दहशत में हैं। युवती ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, जिसके बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पढ़िए पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News