Feedback
द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से भारत और चीन ने 2020 से बंद पड़ी कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला किया है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच बैठक के दौरान नई दिल्ली और बीजिंग ने सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की.
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर बनी सहमति
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘दोनों पक्षों ने 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. संबंधित तंत्र मौजूदा समझौतों के अनुसार इसके तौर-तरीकों पर चर्चा करेगा. वे हाइड्रोलॉजिकल डेटा के प्रावधान को फिर से शुरू करने और सीमा पार की नदियों से संबंधित अन्य सहयोग पर चर्चा करने के लिए भारत-चीन विशेषज्ञ स्तरीय की बैठक जल्द आयोजित करने पर भी सहमत हुए.’
चीन की यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री
विक्रम मिस्री भारत और चीन के बीच विदेश सचिव-उपमंत्री तंत्र की बैठक के लिए बीजिंग की दो दिवसीय यात्रा पर थे. यह बैठक रूस के कज़ान में अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुए समझौतों के अनुरूप आयोजित की गई थी. बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की.
बैठक के दौरान, दोनों देशों ने जनता से जनता के बीच संवाद को बढ़ावा देने और उसे सुगम बनाने के लिए उपयुक्त कदम उठाने पर सहमति जताई, जिसमें मीडिया और थिंक-टैंक के बीच बातचीत को शामिल किया गया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू