Jamui News: बरमान आहर में मिला युवक का शव, भाई ने जताई हत्या की आशंका – Hindustan

Jamui News: सिकंदरा । निज प्रतिनिधि लछुआड़ थाना क्षेत्र के बरमान आहर में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आहर में शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के रवैय गांव निवासी राजेंद्र महतो के 35 वर्षीय पुत्र मनोज महतो के रूप में की गई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार, पुलिस निरीक्षक स्वयं प्रभा और सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को आहर से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शव की पहचान कर आवश्यक कानूनी प्र्त्रिरया पूरी की गई। मृतक के भाई विनोद महतो ने बताया कि उनका भाई मनोज महतो सोमवार की शाम से ही लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बरमान आहर में शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मनोज का शव मिलने की पुष्टि हुई। वहीं मृतक के भाई विनोद महतो ने अपने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, हत्या के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता को लेकर फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जाता है कि मृतक कभी-कभी शराब का सेवन भी करता था। हालांकि, उसकी मौत से इसका कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि बरमान आहर से मिले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News