Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी में एक युवक को गैस की पाइप से पीटा गया। वहीं इसका एक वीडियो भी वॉयरल हुआ है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पीड़ित की मां ने जेब से रुपए भी निकालने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित की मां शमशाद बेगम ने बताया कि 10 अक्तूबर को उनका बेटा आदिल खदान से लौट रहा था। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उसकी जेब से 300 रुपए निकाल लिए गए।
आरोप है कि इसके बाद आदिल को सड़क पर गैस की लेजम से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट में उसकी पीठ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आदिल के छोटे भाई सलमान के साथ भी धक्का-मुक्की और गाली-गलौज किए जाने का आरोप है। मंगलवार को घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस में शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। घटना से डरे परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस ने इसी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play