Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय लालगंज पंचायत स्थित लालगंज वार्ड 10 स्थित कारी कोसी नदी के मारा धार के पानी में एक बुजुर्ग का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान विजय लालगंज पंचायत स्थित वार्ड तीन जय नगर निवासी सुरेश महतो (83) के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह उक्त जगह पानी में उपलते शव पर लोगों की नजर पड़ते ही हो हल्ला होने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। मामले के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग बीते शनिवार को चार बजे शाम में घर से निकले थे।
वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ्य थे। मोहनपुर थाना अध्यक्ष पंकज प्रताप ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति के परिजन के द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति के लापता हो जाने को लेकर लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी। मंगलवार की सुबह मारा धार के पानी में उनका शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चला पाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play