Ranchi News: कमेटी बुनियादी सुविधाओं से लेकर परामर्श व्यवस्था तक की करेगी समीक्षा – Hindustan

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची में छात्र आदित्य की मौत के बाद शिक्षा मंत्रालय की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी को सिर्फ घटना की परिस्थितियों की जांच करने तक सीमित नहीं रखा गया है। उसे संस्थान में लागू दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा करनी है। इसमें बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और उनके कामकाज, संस्थागत सहयोग प्रणाली, विद्यार्थियों के लिए परामर्श व मार्गदर्शन की व्यवस्था और छात्र शिकायत निवारण तंत्र की स्थिति का आकलन शामिल है। समिति इन व्यवस्थाओं में मौजूद संभावित खामियों की पहचान करेगी और विद्यार्थियों के कल्याण को बेहतर बनाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक उपाय सुझाएगी। इसके लिए कमेटी संबंधित पक्षों से बातचीत करेगी और जरूरत के अनुसार संस्थान के रिकॉर्ड व अन्य दस्तावेज की जांच भी करेगी। कमेटी को दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपनी है। शिक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा है कि संस्थान के सुचारु और प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त अंतरिम प्रशासनिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं में विद्यार्थियों के हित और कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, मंत्रालय की ओर से अंतरिम व्यवस्था के स्वरूप और इसके तहत की जाने वाली विशिष्ट कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है।

छात्र प्रतिनिधियों और प्रबंधन में वार्ता

मंगलवार को खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित ट्रिपल आईटी के हॉस्टल बी ब्लॉक परिसर में छात्र प्रतिनिधियों और संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों के बीच वार्ता हुई। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई इस बातचीत में निदेशक के इस्तीफे समेत छात्रों की मांगों पर चर्चा की गई। संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारी छात्रों की वार्ता भी हुई, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सहमति नहीं बन सकी थी। छात्रों ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों के माध्यम से संस्थान की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। इनमें चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाना, आपातकालीन व्यवस्था दुरुस्त करना और प्रशासनिक जवाबदेही तय करना प्रमुख हैं। छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है। वे आदित्य को न्याय दिलाने के साथ ही संस्थान में विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान चाहते हैं।

निदेशक से छात्रों की नाराजगी

प्रदर्शनकारी छात्रों ने हॉस्टल में चिकित्सा सुविधाओं की कमी, एंबुलेंस की अव्यवस्था, बिजली कटौती और लिफ्ट खराब रहने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। छात्रों का आरोप है कि आदित्य से जुड़ी घटना के समय बिजली नहीं थी। लिफ्ट बंद रहने के कारण उसे पांचवीं मंजिल से सीढ़ियों के रास्ते नीचे लाना पड़ा। छात्रों ने एंबुलेंस पहुंचने में करीब 20 मिनट की देरी होने का भी दावा किया। छात्रों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में आपातकालीन चिकित्सा सहायता मिलने में देरी गंभीर चिंता का विषय है। उनका आरोप है कि अगर संस्थान में बुनियादी सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं बेहतर होतीं, तो ऐसी स्थिति से निपटने में मदद मिल सकती थी। आंदोलन के दौरान छात्रों ने निदेशक का पुतला बनाकर उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इसके माध्यम से उन्होंने संस्थान के प्रबंधन के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया। छात्रों ने स्पष्ट किया कि सिर्फ आश्वासन से उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा और वे निदेशक के इस्तीफे की मांग पर कायम रहेंगे।

देवेंद्र नाथ महतो समर्थन देने पहुंचे

आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के संस्थान पहुंचने से परिसर में हलचल बढ़ गई। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया और निदेशक के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने प्रबंधन से छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेने और मामले में उचित कदम उठाने की मांग की। देवेंद्र के पहुंचने के बाद छात्रों के विरोध को समर्थन मिला और परिसर में माहौल और गरमा गया। इसी दौरान संस्थान के चेयरपर्सन के वहां से चले जाने की बात भी सामने आई। स्थिति को देखते हुए पुलिस को बुलाया गया। छात्रों के विरोध, उनके समर्थन में उठ रही आवाजों और प्रबंधन के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों के बीच परिसर में तनाव बढ़ गया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News