Varanasi News: ‘झूम-26’ में झलकी भारतीय कला और संस्कृति – Hindustan

Varanasi News:
वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में तालस्या डांस सोसायटी और सिटी डेलीगेसिस की ओर से मंगलवार शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘झूम-26’ का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति और कलाएं दिखीं। स्वतंत्रता भवन सभागार में छात्र-छात्राओं की रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि ‘झूम-26’ सरीखे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय कला, संस्कृति, परंपरा और तीज-त्योहार जानने- समझने का अवसर देते हैं। ऐसे आयोजनों से उनका आत्मविश्वास, रचनात्मकता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि कुलपति के मार्गदर्शन में विभिन्न क्लबों और सोसायटियों को एक मंच पर लाया गया। उन्हें सिटी डेलीगेसिस से जोड़कर विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने और भारतीय कला-संस्कृति से जुड़ने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के नौ रूपों पर आधारित नृत्य से हुई। तत्पश्चात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक विविधता की झलक प्रस्तुत की। महिषासुर वध पर आधारित नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का आयोजन सिटी डेलीगेसिस की वार्डन डॉ. श्यामा के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य वार्डन प्रो. ललित मोहन अग्रवाल ने विद्यार्थियों के समर्पण, उत्साह और मेहनत की सराहना की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News