जोधपुर में एक ही नाम के दो प्रत्याशी आमने- सामने: जिला परिषद चुनाव में दो सगे भाई एक ही पार्टी से चुनावी मै… – Dainik Bhaskar

पंचायत चुनाव में जोधपुर जिला परिषद सदस्य के चुनावों को लेकर 43 वार्डों में आमने-सामने प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। इनमें से 8 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है।
वहीं इन चुनावी मैदान में दो सगे भाई भी उतरे है। हालांकि दोनों अलग-अलग वार्ड से है लेकिन दोनों कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
इसके अलावा एक वार्ड में एक ही नाम के दो प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में है। इनमें एक कांग्रेस से है, जबकि दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी।
इधर, वार्ड नंबर 18 से भाजपा ​देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी और खुड़ाला पूर्व सरपंच ओमप्रकाश विश्नोई के बीच टक्कर है। यहां बसपा से मदन मेघवाल भी चुनावी मैदान में है।
दो सगे भाई एक ही पार्टी के टिकट से लड़ रहे हैं चुनाव
इस बार के चुनाव में दो सगे भाई कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें राजूराम चौधरी वार्ड नंबर 23 से चुनावी मैदान में है। जबकि उनके छोटे भाई डॉ. राकेश कुमार चौधरी वार्ड नंबर 9 से चुनाव लड़ रहे है।
इसके अलावा वार्ड नंबर 39 साल एक ही नाम के दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। दरअसल, वार्ड नंबर 39 से कांग्रेस से रामकिशोर चुनावी मैदान में है। इसी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी रामकिशोर भी चुनाव लड़ रहे हैं।
20 नंबर वार्ड में भाजपा और आरएलपी में सीधी टक्कर
वार्ड नंबर 20 में भाजपा और आरएलपी में सीधी टक्कर है। दरअसल, इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी का फॉर्म बुधवार को रिजेक्ट हो गया था। इसके बाद इस वार्ड से भाजपा के लक्ष्मणराम और आरएलपी के संदीप सियाग के बीच टक्कर होगी।
इसके अलावा इन 43 वार्ड में से 8 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है।
पांच प्रत्याशियों ने फॉर्म किया विड्रॉ, भाजपा और कांग्रेस से नॉमिनेशन करने वाले भी मैदान में
नाम वापसी के आखिरी दिन पांच प्रत्याशियों ने फॉर्म विड्रॉ किया है। इनमें वार्ड नंबर 25, वार्ड नंबर 23, वार्ड नंबर 32 और वार्ड नंबर 31 से दो प्रत्याशी है।
वहीं भाजपा और कांग्रेस के साथ निर्दलीय नॉमिनेशन करने वाले भी चुनावी मैदान में है। इनमें वार्ड नंबर 1, वार्ड नंबर 14 और वार्ड नंबर 40 के प्रत्याशी शामिल है।
यहां देखें लिस्ट कहां किनके बीच टक्कर
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News