दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज-असारवा के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। गाड़ी संख्या 04165 प्रयागराज-असारवा 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04166 असारवा-प्रयागराज 22 अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। दोनों ट्रेनें छह-छह फेरे लगाएंगी। प्रयागराज से ट्रेन सुबह पांच बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:45 बजे असारवा पहुंचेगी। ट्रेन में 19 कोच होंगे। रास्ते में कानपुर, इटावा, फतेहपुर सीकरी, गंगापुर सिटी और उदयपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play