Mainpuri News: मंडी समिति में धान की भारी आवक के चलते मंडी के आसपास की सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। 15 अक्तूबर की सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक भोगांव, करहल, घिरोर, कुरावली और औंछा की ओर से मैनपुरी शहर आने-जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात निरीक्षक सुनील कुमार के अनुसार मैनपुरी मंडी समिति में जिले के अलावा आसपास के जनपदों से भी किसान और व्यापारी ट्रैक्टरों तथा अन्य मालवाहक वाहनों से धान और गल्ला लेकर पहुंच रहे हैं। इन दिनों मंडी में प्रतिदिन करीब 80 से 90 हजार कुंतल धान की आवक हो रही है। इससे मंडी के आसपास वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। धान से लदे वाहनों की लंबी कतारों के कारण मंडी रोड और स्टेडियम रोड पर जाम की स्थिति बन रही है। इससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर व्यापारियों की ओर से गुरुवार को मंडी बंद रखने का एलान किया गया था। इसके चलते दिनभर मंडी में धान की नई आवक नहीं हुई। हालांकि पहले से बिक्री के बाद मंडी में रखा धान बाहर भेजने का काम जारी रहा। मंडी सचिव मनोज कुमार कश्यप ने अपनी मौजूदगी में धान का उठान कराया, ताकि मंडी परिसर में जगह खाली हो सके और वाहनों का दबाव कम किया जा सके।
अगले दस दिन तक रहेगी धान की अधिक आवक
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
मंडी सचिव मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि अगले दस दिनों तक मंडी में धान की आवक अधिक रहने की संभावना है। इसके बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। फिलहाल धान की अधिक आवक के कारण मंडी के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में रूट डायवर्जन लागू कर जाम की समस्या को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play