Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के द्वितीय चरण के तहत संपूर्णानगर पुलिस ने थाना क्षेत्र में पैदल मार्च निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। इसमें पुलिसकर्मियों के साथ पीआरडी, होमगार्ड, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। पैदल मार्च के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर व बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मसम्मान तथा महिला अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना डर के पुलिस से शिकायत करने की अपील की। पुलिस ने साइबर ठगी से बचने, सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के प्रति भी जागरूक किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play