Bareily News: मिशन शक्ति के तहत चांदनी बनीं एक दिन की बीएसए – Hindustan

Bareily News: मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र की कक्षा आठ की छात्रा चांदनी ने मंगलवार को एक दिन के लिए बीएसए का पदभार संभाला। किसान की बेटी चांदनी सीमित संसाधनों के बावजूद पढ़ाई में होनहार हैं। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना है। बीएसए की कुर्सी संभालने के बाद चांदनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से विद्यालयों की व्यवस्थाओं, बालिकाओं की शिक्षा बेहतर बनाने के प्रयासों और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।

साथ ही बालिकाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के सुझाव दिए। चांदनी ने अपने जैसे साधारण परिवारों की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा देने पर भी जोर दिया।उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए बीएसए बनना उनके जीवन का सबसे यादगार दिन है। उनका सपना भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है। इस मौके पर बीएसए डॉ. विनीता ने चांदनी का स्वागत किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र विजय कुमार ने चांदनी का उत्साहवर्धन किया।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News